Hanuman Chalisa

जब गुरु ग्रह आएंगे वृश्चिक राशि में, क्या हलचल होगी आपके जीवन में, पढ़ें 12 राशियां

11 अक्टूबर 2018 को बृहस्पति तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में दाखिल होंगे और 29 मार्च सन् 2019 तक वृश्चिक राशि में ही गोचर करेंगे। बृहस्पति ग्रह की तीन दृष्टियां होती है, पांचवी, सातवीं और नवमी। यह जिस भाव में बैठता है, उसकी हानि करता है, किंतु इसकी जहां पर दृष्टि पड़ती है, उस भाव से मिलने वाले फल में वृद्धि करता है। जब गुरु ग्रह आएंगे वृश्चिक राशि में, क्या हलचल होगी आपके जीवन में, पढ़ें 12 राशियां ...
 
मेष- धार्मिक-क्रिया कलापों में रूचि बढ़ेगी। कुछ लोगों को छोटी-मोटी धार्मिक यात्रा करनी पड़ सकती है। वाणी में संयम बनाए रखें अन्यथा परिवार में विवाद हो सकता है। धन आएगा किन्तु तेजी से खर्च भी होगा। अतः वाहन सुख व नए मित्रों का जीवन में आगमन होगा।
 
वृष- विवाहित लोगों के विवाह होंगे एवं कुछ लोगों के नए प्रेम प्रसंग की शुरुआत हो सकती है। नई योजनाओं में लाभ होगा जिससे आत्म-विश्वास में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन में अच्छे विचार और मन धार्मिक-क्रिया कलापों में रूचि बढ़ेगी।
 
मिथुन-मामा से मानसिक मतभेद होगा। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा किन्तु सावधानी बरतें अन्यथा आपकी छवि धूमिल होगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हेतु कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। कुछ लोगों की नौकरी में परिवर्तन हो सकता है।
 
कर्क- जिन लोगों का प्रेम-प्रसंग चल रहा है, उनको लड़ाई-झगड़ा व तनाव का सामना करना पड़ता है। कुछ लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है, गुप्त विद्याओं की ओर मन अग्रसर होगा, आर्थिक योजनाओं में लाभ होगा एंव मन में सकारात्मक विचार आएंगे।
 
सिंह- भौतिक सुख-सुविधाओं में कमी आएगी। कुछ लोगों के गुप्त संबंध उजागर हो सकते हैं, जिससे कलह उत्पन्न हो सकती है। कुछ लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है, व्यवसाय में प्रगति होगी एवं मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
 
कन्या- विवाह योग्य जातक वैवाहिक बंधंन में बंधेंगे। छोटी-छोटी यात्रा करने के अवसर प्राप्त होंगे। मन धर्म की ओर अग्रसर होगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी किन्तु छोटी-मोटी दुर्घटना भी होने के संकेत भी है।
 
तुला- विवाहित जातकों का अन्य जगह प्रेम-प्रसंग शुरू हो सकता है। नए विवादों से बचना होगा। कुछ लोगों को अचानक लाभ भी मिल सकता है। पद, प्रतिष्ठा व आजीविका में वृद्धि होगी।
 
वृश्चिक- धन या संपत्ति को लेकर विवाद अपेक्षित है। घर में किसी नन्हे मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे पूरे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धर्म-कर्म करने से भाग्य पक्ष में मजबूती आएगी। विदेश जाने के इच्छुक व्यक्तियों की मुराद पूरी होगी।
 
धनु-आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। दवाओं पर खर्च ज्यादा हो सकता है। भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे एवं जो लोग रोग से जुझ रहे हैं, उन्हें राहत मिलेगी।
 
मकर- छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आमदनी में कुछ कमी आएगी, आत्म-विश्वास में कमी आएगी व भाइयों में आपसी विरोध संभव है। विवाहित जातकों का अन्य जगह प्रेम-प्रसंग प्रारंभ हो सकता है।
 
कुंभ-आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, वाणी में निखार आने से व्यक्तित्व में चार-चांद लगेंगे। कुछ लोग नया वाहन खरीद सकते हैं या फिर भौतिक संसाधनों की खरीदी करेंगे। मातृ पक्ष से विशेष सहयोग व सानिध्य मिलेगा। पुराने रोगों से राहत मिल सकती है। 
 
मीन-आत्म-विश्वास में वृद्धि होगी व पुराने मानसिक क्लेशों से छुटकारा मिल सकता है। अपने बौद्धिक पराक्रम के बल पर समस्या का हल निकालने में सक्षम होंगे। मित्रों का सुख व सहयोग मिलेगा। 

ALSO READ: मार्गी शनि का मिल रहा है लाभ इन 5 राशियों को, आइए जानते हैं कहीं वह आपकी राशि तो नहीं...

मंगल का चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगलदेव बरसाएंगे कृपा

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि में इन 10 महाविद्याओं की करें पूजा, जानिए 10 मंत्र

Chaturmas 2026: चातुर्मास में क्या करना चाहिए? जानें पुण्य कमाने के तरीके

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

कब है गुरु पूर्णिमा 2026 में? जानें तिथि, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

16 July Birthday: आपको 16 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 जुलाई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य के दक्षिणायन होने का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व क्या है?

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: कर्क संक्रांति से देश, दुनिया और आपके जीवन पर क्या होगा असर?

नवरात्रि और अंक ज्योतिष : क्या संख्या ‘9’ केवल एक अंक है या आत्मपरिवर्तन का सांस्कृतिक सूत्र?

अगला लेख