ramcharitmanas
✕

जुलाई 2019 : कैसा होगा मौसम, देश-विदेश, राजनीति और कारोबार, जानिए एक साथ

Updated: मंगलवार, 2 जुलाई 2019 (15:26 IST)
जुलाई माह के प्रथम सप्ताह पूर्व-उत्तर के देशों में प्रजा खुश रहेगी व शांति रहेगी। पश्चिम के देशों में आंतरिक क्लेश रहेगा और दक्षिण के देशों में राजनीतिक उथल-पुथल रहेगी। भारत में शिक्षा व विज्ञान के क्षेत्र में नई तकनीक के साथ अच्छी उन्नति होगी। यह माह राजनीति में युवा वर्ग के लिए उन्नति वाला रहेगा।
 
सोना, पीतल, पंचधातु व तुवर दाल के भावों में तेजी रहेगी। चांदी, चावल, शकर, जौ, जूट, जीरा व चंदन के भावों में तेजी-मंदी बनी रहेगी। मध्य माह में पश्चिम-उत्तर के देशों में शांति रहेगी। पूर्व के देशों में बालकों को कष्ट रहेगा व दक्षिण के देशों में आंतरिक झगड़े रहेंगे। यह माह महिला वर्ग के लिए कष्ट वाला रहेगा, साथ ही पुरुषों के लिए मध्यम रहेगा।
 
व्यापारिक वर्ग के लिए यह माह अच्छा रहेगा। किसी बड़े नेता को इस माह शारीरिक पीड़ा के साथ राजनीति में अधिक परेशानी आएगी। माह के अंतिम सप्ताह में उड़द, काली तिल, तिलहन, कालीमिर्च व मनुक्का के भावों में तेजी रहेगी। दक्षिण के देशों में शांति व खुशहाली होगी। उत्तर-पूर्व के देशों में अशांति रहेगी। पश्चिम के देशों में युद्ध का भय रहेगा।
 
 
इस माह की कुंडली को बादल की चाल से देखें तो उत्तरप्रदेश, कर्नाटक, कश्मीर, उत्तरांचल, राजस्थान, पंजाब, चेरापूंजी, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में अच्छी वर्षा होगी। आंध्रप्रदेश, राजस्थान, बिहार, महाराष्ट्र, हरियाणा में कहीं अधिक व कहीं कम वर्षा होगी और अन्य प्रदेशों में मध्यम वर्षा के योग हैं। कहीं-कहीं प्राकृतिक प्रकोप से जन-धन की हानि भी हो सकती है।
 
विदेश में कनाड़ा, दुबई, अफगानिस्तान, रूस, चीन व इंग्लैंड में अधिक वर्षा से सामान्य जीवन में अत्यधिक परेशानी आएगी। अमेरिका, फ्रांस, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका व कोरिया में मध्यम वर्षा रहेगी, परंतु आंधी-तूफान के साथ बारिश होने से जनजीवन प्रभावित होगा।

ALSO READ: एक्स्ट्राऑर्डिनरी होते हैं जुलाई माह में जन्मे जातक, जानिए और क्या खासियत है आपमें

 
लेखक के बारे में
पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

20 October Birthday: आपको 20 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (20 अक्‍टूबर, 2026)

वक्री शनि के चलते 4 राशियों को मिलेगा 11 दिसंबर तक फायदा, जल्दी से निपटा लें काम

शुक्र का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश: सूर्य-शुक्र युति से 12 राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव

सूर्य गोचर 2026: तुला राशि में प्रवेश से दिवाली पर इन राशियों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज

अगला लेख