Hanuman Chalisa

राशि के अनुसार कौन सा जॉब सूट करेगा आपको जानिए

बुधवार, 28 जून 2023 (12:37 IST)
Rashi ke anusar kon si naukri milti hai : कई राशि वाले ऐसे हैं जिन्हें करना चाहिए नौकरी और कर रहे हैं व्यापार। ठीक इसके उलट भी है। हालांकि कई लोग इसमें सफल होते हैं और कई लोग असफल हो जाते हैं। इसके पीछे के कई कारण हो सकते हैं। कुछ ज्योतिष राशियों और कुछ लग्न राशि के अनुसार यह तय करते हैं कि जातक को कौनसी नौकरी या जॉब करना चाहिए।
 
हालांकि कुंडली के दशभ भाव से पता चलता है कि व्यक्ति क्या करेगा, ग्यारहवें भाव से पता चलता है कि व्यक्ति क्या कमाएगा और दूसरे भाव से पता चलता है कि व्यक्ति कितना बचा पाएगा। फिर भी जान लें कि राशि के अनुसार कौनसी नौकरी उसे शूट होगी।
 
मेष राशि : यह राशि मंगल की राशि है। मंगल युद्ध, साहस, नेतृत्व और व्यवस्था को संचालित करता है। इसीलिए जातक पुलिस, सेना, राजनीति, इंजीनियरिंग से जुड़ी नौकरी कर सकता है। कुछ लोग कला और शिक्षा का कार्य भी कर सकते हैं।
 
वृषभ राशि : वृषभ राशि शुक्र की है। इस राशि के जातक कला के क्षेत्र की नौकरी कर सकते हैं। इसके अलावा, अच्छे कुक, माली, फाइनेंसर या बैंकर भी बन सकते हैं। कला की बात करें तो गाने या संगीत में भी किस्मत आजमा सकते हैं।
 
मिथुन राशि : यह बुध की राशि है। लेखन, पत्रकारिता से जुड़ी नौकरी कर सकते हैं। इस राशि के लोग वार्तालाप करने में कुशल होते हैं। ये लोग सॉफ्‍टवेयर डेवलपर भी बन सकते हैं। इसके अलावा अकाउंटेंट, दुभाषिया, जनसंपर्क, परियोजना प्रबंधक, वैज्ञानिक, शिक्षक और संचार विशेषज्ञ की नौकरी कर सकते हैं। 
 
कर्क राशि : यह चंद्र की राशि है। नेता, पत्रकार, लेखक के साथ ही अच्छा खाना बनाने वाले सेफ भी बन सकते हैं। कंप्यूटर से संबंधित नौकरी, जियोलॉजी और कॉमर्स से जुड़ी नौकरी भी कर सकते हैं।
 
सिंह राशि : यह सूर्य की राशि है। यह अच्‍छे मैनेजर, अकाउंटेंट, कानूनविद, प्रशासक, चिकित्सक, इंजीनियर, नेता और प्रॉजेक्ट लीडर भी बन सकते हैं। शासन प्रशासन का कार्य भलिभांति निभा सकते हैं। इसी के साथ ही आप ग्लैमर के क्षेत्र में भी सफल हो सकते हैं। इंवेंट मैनेजर भी बन सकते हैं। 
 
कन्या राशि : यह बुध की राशि है। यदि बुध सही हो तो डॉक्टर बन सकते हैं। इसी के साथ ही लेखन, संगीत और कला के क्षेत्र में भी सफल हो सकते हैं। इंवेंट मैनेजर भी बन सकते हैं। अच्छे शोधकर्ता भी हो सकते हैं। 
तुला राशि : शुक्र की राशि तुला के जातक सौंदर्य, कला, संगीत और लेखन से जुड़ा कार्य कर सकते हैं। मॉडलिंग या फैशन इंडस्ट्रीज में भी हाथ आजमा सकते हैं। फिल्म लाइन से जुड़े कार्य भी कर सकते हैं। डॉक्टर बनने की दिशा में भी सोचा जा सकता है। किसी कंपनी का संचालन भी कर सकते हैं।
 
वृश्‍चिक राशि : मंगल की राशि होने के कारण शोधकार्त, चिकित्सक, पुलिस, सैन्य अधिकारी, जासूस, नाविक, प्रबंधक या इंजीनियर बन सकते हैं। फिल्म या पत्रकारिका के क्षेत्र में भी किस्मत साथ दे सकती है। ज्यूडिशियरी, लॉयर, होटल मेनेंजमेंट, ह्यूमन रिसोर्स के क्षेत्र में जा सकते है।
 
धनु राशि : यह गुरु की राशि है। आपको शिक्षा, ललित कला, नाट्य कला और खेल के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। होटल मैनेजर, बैंकिंग, ट्रेवलर, शोधकर्ता आदि क्षेत्र में भी नौकरी कर सकते हैं। 
 
मकर राशि : यह शनि की राशि है। केमिकल, चिकित्सा, कंप्यूटर, आर्किटेक्चर, सिविल इं‍जीनियर, गजैट्स रिपेयरिंग, मशीनरी आदि से जुड़े कार्यक्षेत्र में नौकरी कर सकते हैं। गणित, अकाउंट, फिजिक्स, भाषा से जुड़े कार्य भी कर सकते हैं। खासकर इन्वेंटर बन सकते हैं। 
 
कुंभ राशि : यह भी शनि की राशि है। कला, चिकित्सा और लेखन के क्षेत्र के साथ ही टेक्निकल इंजीनियरिंग, फार्मा, न्यायाधीश, फिल्म और ग्लैमर से जुड़े कार्य भी कर सकते हैं। आप बेहतर सामाजिक कार्यकर्ता और नेता हो सकते हैं। 
 
मीन राशि : यह गुरु की राशि है। कला और शिक्षा से जुड़े कार्य में नौकरी कर सकते हैं। इसी के साथ ही जासूसी, ज्यूडिशियरी, तकनीकी क्षेत्र में भी कामयाब हो सकते हैं। फार्मेसी या इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट सेलर भी बन सकते हैं।

Show comments

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: कर्क संक्रांति से देश, दुनिया और आपके जीवन पर क्या होगा असर?

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

श्री जगन्नाथ रथयात्रा से जुड़े 12 ऐसे रोचक तथ्य, जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सभी देखें

21 July Birthday: आपको 21 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 जुलाई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

27 जुलाई से शनि होंगे वक्री: 11 दिसंबर तक इन 5 राशियों पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें आपकी राशि शामिल है या नहीं

Ashadhi Ekadashi Date 2026: आषाढ़ी एकादशी पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश: शनि के नक्षत्र में गोचर से इन 4 राशियों पर मंडरा सकता है संकट

अगला लेख