Hanuman Chalisa

घर में चूहे हैं तो सिर्फ धन का ही नहीं बुद्धि का भी हो सकता है विनाश...

अधिकतर घरों में चूहे होते हैं। चूहों के घर में होने से क्या होता है? क्या इससे घर में कोई संकट आता है या कि कोई रोग या शोक होता है? चूहों से जुड़ी कई धारणाएं समाज में प्रचलित है। आओ जानते हैं इन धारणाओं को।
 
*मान्यता अनुसार जिस घर में काले चूहों की संख्या अधिक हो जाती है वहां किसी व्याधि के अचानक होने का अंदेशा रहता है।
 
*यह भी माना जाता है कि चूहे हमारे घर की शांति, समृद्धि को धीरे-धीरे कुतर कर खा जाते हैं।
 
*यह भी माना जाता है कि यदि घर में काले रंग के चूहे बहुत अधिक तादाद में दिन और रात भर घूमते रहते हो तो, समझ लीजिए कि किसी रोग या शत्रु का आक्रमण होने वाला है।
 
*कहते हैं कि घर में चूहों ने होने से रोग या बीमारी फैलती है। चूहों के कारण संक्रमण फैलता है। चूहे जहां-जहां जाते हैं, जिस सामान पर बैठते हैं वहां बीमारियां भी छोड़ते जाते हैं।
 
*वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार चूहा नकारात्मक और अज्ञानी शक्तियों का प्रतीक माना जाता है।
 
*चूहों की मौजूदगी से घर में मौजूद लोगों की बुद्धि का भी विनाश होता है।
 
* यह बड़ा ही अजीब है कि चूहों का घर में होना अशुभ माना जाता है लेकिन छछूंदरें हैं तो वह शुभ है। कहते हैं कि जिस भवन में छछूंदरें घूमती हैं वहां लक्ष्मी की वृद्धि होती है।
 
 
चूहों को भगाने का तरीका :
बाजारू तरीका : 
 
*चूहों को कुछ लोग मारने के लिए जहर या गर्दन तोड़ने वाले फंदों का प्रयोग करते हैं। चूहा मारने वाला विष या गर्दन तोड़ने वाले पिंजरे हार्डवेयर की दुकान पर मिल जाते हैं, लेकिन चूहों को मारने उसके शव को यदि तुरंत न हटाया गया तो उसमें से बहुत बुरी दुर्गंध आती है जो हमारे फेंफड़े और घर में रखी खाद्य वस्तुओं के लिए हानिकारक होती है। विष या दवाओं में वारफरीन होता है जोकि मनुष्यों के लिए भी हानिकारक होता है अत: इसके लिए आपको बहुत सावधानी रखना होगी।
 
*दूसरा तरीका है। चूहों को पिंजरे में पकड़कर उन्हें दूर कही फेंककर आना। यह सबसे सरल तरीका है।
 
*तीसरा तरीका है आप उन लोगों की मदद ले सकते हैं जो चूहे या घर में मौजूद जीव-जंतुओं को भगाने का काम करते हैं। वे अच्‍छे से साफ सफाई करके चले जाएंगे।
 
घरेलू तरीका :
*उपरोक्त सभी उपायों से बेहतर है घरेलू उपाय यह कि पेपरमिंट का उपयोग करें। चूहे को भगाने के लिए घर के हर कोनों में रूई में पिपरमेंट को लेकर रख दें। क्योंकि चूहे इसकी गंध को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं।
 
*पुदीने की पत्ती या फूल को लेकर कूट लें और इसे चूहे के बिल के पास या आने वाली जगहों के पास रख दें। यह गंध भी चूहे सहन नहीं कर पाते हैं और वहां से भाग जाते हैं।
 
*लाल मिर्च के पाउडर को चूहें के आने जाने वाली जगह पर रख दें। तेज पत्ता भी चूहों को भगाने का सबसे अच्छा उपाय साबित होता है।
 
*चूहों को घर से भगाने का सबसे आसान तरीका है इंसानों के बाल, क्योंकि इससे चूहे दूर रहते हैं। दरअसल इसको निगलने से इनकी मौत हो जाती है इसलिए इसके नजदीक आने से ये काफी डरते हैं। आप उनके बिल को बालों से भर दें।

Show comments

मंगल का चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगलदेव बरसाएंगे कृपा

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि में इन 10 महाविद्याओं की करें पूजा, जानिए 10 मंत्र

Chaturmas 2026: चातुर्मास में क्या करना चाहिए? जानें पुण्य कमाने के तरीके

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

कब है गुरु पूर्णिमा 2026 में? जानें तिथि, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

सभी देखें

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: 17 अगस्त तक इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

19 July Birthday: आपको 19 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 जुलाई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope 20 to 26 July 2026: 20 से 26 जुलाई तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope: 20 से 26 जुलाई 2026 का राशिफल: जानें नौकरी, व्यापार, प्रेम और स्वास्थ्य का साप्ताहिक हाल

अगला लेख