Hanuman Chalisa
✕

होली के सरल उपाय : जलती होली में डालें ये 10 शुभ चीजें, चमक जाएगी जिंदगी

Updated: गुरुवार, 17 मार्च 2022 (09:54 IST)
Holi ke Jyotish Upay in Hindi: होलिका दहन वाले दिन ज्योतिष के अनुसार कुछ सरल उपाय करने से आपके जीवन के सभी संकट मिट सकते हैं और घर परिवार में सुख, शांति, समृ‍द्धि आ सकती है। आओ जानते हैं कि होलिका दहन में क्या और किस तरह दहन करने से होगा लाभ, चमक जाएगी जिंदगी।
 
 
1. होलिका दहन के दिन अपने ऊपर से उतारा शरीर का उबटन होलिका में जलाने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं।
 
2. घर, दुकान और कार्यस्थल की नमक या राईं से नजर उतारकर उसे होलिका में दहन करने से लाभ होता है। अपने हाथ से गोबर के कंडे बनाएं और इन कंडो को बहनें अपने भाई के ऊपर से 7 बार वार लें। इसके बाद ये कंडें होलिका दहन में डालें, इससे भाई की बुरी नज़र से रक्षा होगी।
 
3. होलिका दहन के बाद जलती अग्नि में नारियल दहन करने से नौकरी की बाधाएं दूर होती हैं।
 
4. गृह क्लेश से निजात पाने और सुख-शांति के लिए होलिका की अग्नि में जौ-आटा चढ़ाएं।
 
5. गोमती चक्र, कौ‍ड़ियां और बताशे जलती होली में स्वयं पर से उतारकर डालने से भी जीवन की हर बाधा स्वाहा हो जाती है।
 
6. धन समृद्धि के लिए होली की 11 परिक्रमा करते हुए होली में सूखे नारियल की आहूति दें। साथ ही सफलता प्राप्ति के लिए होलिका दहन स्थल पर नारियल, पान तथा सुपारी भेंट करें। 
 
7. राहु के कारण उत्पन्न हो रही समस्या से निजात पाने के लिए एक नारियल का गोला लेकर उसमें अलसी का तेल भरें। फिर उसी में थोड़ासा गुड़ मिला लें और इस गोले को जलती हुई होलिका में अर्पित कर दें। इससे राहु का बुरा प्रभाव समाप्त हो जाएगा।
 
8. घर की सुख-समृद्धि के लिए परिवार के प्रत्येक सदस्य को होलिका दहन में घी में भिगोई हुई 2 लौंग, 1 बताशा और 1 पान का पत्ता स्वाहा कर देना चाहिए।
 
9. यदि मन में किसी भी प्रकार का अज्ञात भय आपको सताता रहता है तो होलिका दहन पर एक सूखा जटा वाला नारियल, काले तिल व पीली सरसों एक साथ लेकर उसे 7 बार अपने सिर के ऊपर से उतारकर जलती होलिका में स्वाहा कर दें। आपका अज्ञात भय समाप्त हो जाएगा।
 
10. गरीबी दूर करने के लिए एक काला कपड़ा लें और उसमें काले तिल, 7 लौंग, 3 सुपारी, 50 ग्राम सरसों और किसी स्थान की काली मिट्टी लेकर एक पोटली बनाकर इसे खुद पर से 7 बार वार लें और होलिका दहन में अर्पित कर दें।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Vrishabh Rashifal 2027: 11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

Lal Kitab Mesh Rashifal 2027: जून से पहले संभल जाएं मेष राशि वाले! शनि और राहु-केतु की चाल से बदलेंगे हालात, पढ़ें लाल किताब के अचूक उपाय

17 November Birthday: आपको 17 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 17 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

अगला लेख