dharma sangrah
✕

होली के बहुत सरल उपाय : जलती होली में डालें ये चीज, बदल जाएंगे आपके दिन

Updated: सोमवार, 20 फ़रवरी 2023 (15:00 IST)
Holi 2023: फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन होता है और दूसरे दिन धुलैंडी मनाई जाती है। 07 मार्च 2023 मंगलवार को प्रदोष काल में होलिका दहन होगा है। होलिका दहन के दिन ज्योतिष के अनुसार कुछ छोटे उपाय किए जाए तो सालभर तक घर में सुख, शांति और धन समृद्धि बनी रहती है। आओ जानते हैं कि जलदी होली में क्या चीजें डालने से होगा फायदा।
 
1. होलिका दहन के दिन अपने ऊपर से उतारा शरीर का उबटन होलिका में जलाने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं।
 
2. घर, दुकान और कार्यस्थल की नमक या राईं से नजर उतारकर उसे होलिका में दहन करने से लाभ होता है। 
 
3. अपने हाथ से गोबर के कंडे बनाएं और इन कंडो को बहनें अपने भाई के ऊपर से 7 बार वार लें। इसके बाद ये कंडें होलिका दहन में डालें, इससे भाई की बुरी नज़र से रक्षा होगी।
4. होलिका दहन के बाद जलती अग्नि में नारियल दहन करने से नौकरी की बाधाएं दूर होती हैं।
 
5. गृह क्लेश से निजात पाने और सुख-शांति के लिए होलिका की अग्नि में जौ-आटा चढ़ाएं।
 
6. गोमती चक्र, कौ‍ड़ियां और बताशे जलती होली में स्वयं पर से उतारकर डालने से भी जीवन की हर बाधा स्वाहा हो जाती है।
 
7. धन समृद्धि के लिए होली की 11 परिक्रमा करते हुए होली में सूखे नारियल की आहूति दें। साथ ही सफलता प्राप्ति के लिए होलिका दहन स्थल पर नारियल, पान तथा सुपारी भेंट करें। 
8. राहु के कारण उत्पन्न हो रही समस्या से निजात पाने के लिए एक नारियल का गोला लेकर उसमें अलसी का तेल भरें। फिर उसी में थोड़ासा गुड़ मिला लें और इस गोले को जलती हुई होलिका में अर्पित कर दें। इससे राहु का बुरा प्रभाव समाप्त हो जाएगा।
 
9. घर की सुख-समृद्धि के लिए परिवार के प्रत्येक सदस्य को होलिका दहन में घी में भिगोई हुई 2 लौंग, 1 बताशा और 1 पान का पत्ता स्वाहा कर देना चाहिए।
 
10. यदि मन में किसी भी प्रकार का अज्ञात भय आपको सताता रहता है तो होलिका दहन पर एक सूखा जटा वाला नारियल, काले तिल व पीली सरसों एक साथ लेकर उसे 7 बार अपने सिर के ऊपर से उतारकर जलती होलिका में स्वाहा कर दें। आपका अज्ञात भय समाप्त हो जाएगा।
 
10. गरीबी दूर करने के लिए एक काला कपड़ा लें और उसमें काले तिल, 7 लौंग, 3 सुपारी, 50 ग्राम सरसों और किसी स्थान की काली मिट्टी लेकर एक पोटली बनाकर इसे खुद पर से 7 बार वार लें और होलिका दहन में अर्पित कर दें।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

19 November Birthday: आपको 19 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 19 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Rashifal 2027: साल 2027 में शनि, गुरु और राहु-केतु का महागोचर! जानें सभी 12 राशियों की किस्मत का पूरा हाल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Shukra Margi 2026: कन्या राशि में शुक्र की सीधी चाल, इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, मिलेगा पैसा और प्यार

अगला लेख