Hanuman Chalisa

क्या होगा गुरुवार का व्रत करने से?

Updated: गुरुवार, 24 नवंबर 2022 (12:38 IST)
हिन्दू धर्म में गुरुवार के दिन को सबसे पवित्र माना जाता है क्योंकि यह बृहस्पति ग्रह और बृहस्पति देव का दिन है। बृहस्पति देव देवताओं के गुरु हैं और बृहस्पति ग्रह के कारण ही धरती पर जीवन सुरक्षित है। कारण यह कि अंतरिक्ष की कई तरह की आपदाएं यह ग्रह झेलकर धरती को बचा लेता है। ज्योतिष के अनुसार गुरुवार का व्रत करने से क्या होगा?
 
गुरुवार का उपवास करने के फायदे | guruvar ka upvas karne ke fayde:
 
1. गुरुवार का व्रत करने से मनुष्य के भाग्य खुल जाते हैं। जातक को गुरुवार का व्रत अवश्‍य करना चाहिए क्योंकि बृहस्पति से ही भाग्य जागृत होता है। क्योंकि गुरु ग्रह कुंडली में भाग्य स्थान का भी स्वामी है। 
 
2. गुरुवार का व्रत करने से पितृदोष भी मिट जाता है और पितृदेव आशीर्वाद देते हैं। यदि गुरु दशम भाव में है या किसी भी भी प्रकार से पितृदोष निर्मित हो रहा है तो जातक को गुरुवार अवश्य करना चाहिए साथ ही प्रतिदिन हनुमान चालीसा भी पढ़ना चाहिए। इस दिन नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।
 
3. गुरुवार का व्रत करने से जातक की दीर्घायु प्राप्त होती है। कुंडली में यदि अल्पायु के योग हैं तो गुरुवार का व्रत जरूर रखना चाहिए और उपाय भी करना चाहिए।
 
4. गुरुवार का व्रत करने से जातक सभी तरह के संकटों से बचा रहता है।
 
5. गुरुवार का व्रत करने से जातक को कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलती है।
 
6. गुरुवार का व्रत करने से कुंडली में चौथा, पांचवां और नौवें भाव के शुभ प्रभाव मिलने लगते हैं।
 
7. गुरुवार का विधिवत करने से कुंडली के 2, 5, 9, 12 के ग्रह भी शुभ होते हैं।
 
8. कुंडली में यदि बृस्पति कमजोर है, शुक्र, बुध या राहु के साथ है या किसी भी प्रकार से वह नीच हो रहा है तो जातक को गुरुवार का व्रत अवश्‍य करना चाहिए।
 
9. गुरुवार व्रत करने से विवाह में आ रही अड़चने दूर होती है और वैवाहिक जीवन में सुख मिलता है। 
 
10. उथली व छिछली मानसिकता वाले व्यक्तियों को बृहस्पतिवार का उपवास अवश्य रखना चाहिए।

Show comments

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: कर्क संक्रांति से देश, दुनिया और आपके जीवन पर क्या होगा असर?

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

श्री जगन्नाथ रथयात्रा से जुड़े 12 ऐसे रोचक तथ्य, जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सभी देखें

23 July Birthday: आपको 23 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 जुलाई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

जन आंदोलन और युद्ध का क्या है संबंध? ग्रह गोचर से समझिए देश-दुनिया में उथल-पुथल के संकेत

बुध ग्रह का मिथुन राशि में मार्गी गोचर, 4 राशियों के लिए रहेगा शुभ समय

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की दसवीं महाविद्या मां कमला, जानिए पूजा विधि

अगला लेख