Daily Horoscope

आज का पंचांग : बुधवार के दिन बन रहे हैं पुष्य नक्षत्र में शुभ योग, जानिए कब है राहुकाल

Updated: बुधवार, 24 नवंबर 2021 (11:43 IST)
Guru Pushya Yoga 2021: मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी के दिन बुधवार को पुष्य नक्षत्र है। पुष्य नक्षत्र पर गुरु, शनि और चंद्र का प्रभाव होता है तो ऐसे में स्वर्ण, लोह (वाहन आदि) और चांदी की वस्तुएं खरीदी जा सकती है। मान्यता अनुसार इस दौरान की गई खरीदारी अक्षय रहेगी। अक्षय अर्थात जिसका कभी क्षय नहीं होता है।
 
 
हितायत : बुधवार और शुक्रवार के दिन पड़ने वाले पुष्य नक्षत्र उत्पातकारी भी माने गए हैं। अत: इस दिन कोई भी शुभ या मंगल कार्य न करें और न ही कोई वस्तु या वाहन खरीदें। पुष्य नक्षत्र कल अर्थात 25 नवंबर शाम तक रहेगा अत: दूसरे दिन गुरु पुष्य रहेगा। परंतु यदि आप बुधवार के शुभ योग में कोई कार्य करना चाहते हैं तो किसी ज्योतिष की सलाह लेकर ही करें। शनि और गुरु पुष्‍य को सबसे शुभ माना गया है।
 
 
पुष्य : पुनर्वसु नक्षत्र के बाद 24 नवंबर शाम को 04:29 से 25 नवंबर शाम 06:49 तक पुष्य नक्षत्र रहेगा।
 
शुभ योग : 24 नवंबर को सुबह 07:30 तक शुभ योग उसके बाद उसके बाद शुक्ल योग लगेगा। 
 
राहु काल : 24 नवंबर बुधवार को राहु काल का समय दोपहर 12:08 से दोपहर 01:27 तक रहेगा।
 
अमृत काल :  दोपहर 01:49 से 03:36 तक रहेगा।
 
अभिजीत मुहूर्त : 25 नवंबर 2021 को सुबह 11:46:45 से दोहपर 12:28:57 तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। इस दिन पुष्य नक्षत्र भी है।
 
राहुकाल : राहुकाल 25 नवंबर दोपहर 01:27 से दोहपर 02:46:09 तक रहेगा।
 
नोट : स्थानीय पंचांग के अनुसार समय में थोड़ बहुत परिवर्तन रहता है।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख