dipawali
✕

25 मई 2023 को गुरु पुष्य का महासंयोग : Guru Pushya Nakshtra में क्या खरीदना चाहिए?

Updated: गुरुवार, 25 मई 2023 (08:53 IST)
Guru Pushya Nakshtra 2023: 25 मई 2023 को गुरु पुष्य महायोग का विशेष संयोग बन रहा है। इस दिन सोना, चांदी घर में लाने का विशेष महत्व है लेकिन अगर आप सोना चांदी की खरीदी नहीं कर सकते हैं तो खास शुभ चीजें खरीदकर भी मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं।  
 
Guru Pushya Nakshatra In MAY 2023 पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदें (Guru Pushya Yog) :
 
1. पुष्य नक्षत्र में स्वर्ण खरीदने का प्रचलन इसलिए हैं, क्योंकि पुष्य नक्षत्र के देवता बृहस्पति हैं और गुरु की कारक धातु सोना है। इसे शुद्ध, पवित्र और अक्षय धातु के रूप में माना जाता है इसीलिए पुष्य नक्षत्र पर सोने की खरीदी अत्यधिक शुभ होती है। सोना नहीं खरीद सकते हैं तो पीतल या चांदी खरीदें। गुरुवार को आने वाले पुष्य नक्षत्र को खरीदी गई वस्तु घर में शुभता, प्रसन्नता और आरोग्य लेकर आती है। 
 
2. इस नक्षत्र में वाहन, भवन, भूमि और बहीखाते खरीदना भी शुभ होता है। 
 
3. इस दिन प्याऊ, मंदिर निर्माण, घर निर्माण आदि काम भी प्रारंभ करना शुभ हैं।
4. इस दिन पूजा या उपवास करने से जीवन के हर एक क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होती है। सर्वप्रथम अपने घरों में सूर्योदय एवं सूर्यास्त के समय मां लक्ष्मी के सामने घी से दीपक जलाएं। किसी नए मंत्र की जाप की शुरुआत करें।
 
4. इस दिन जल, पेय पदार्थ, मौसमी रसीले फल के अलावा दाल, खिचड़ी, चावल, बेसन, कड़ी, बूंदी लड्डू आदि का दान कर सकते हैं।
 
5. इस नक्षत्र में शिल्प, चित्रकला और पुस्तक खरीदना उत्तम माना जाता है। 
 
6. इस दिन से नए कार्यों की शुरुआत करें, जैसे ज्ञान या विद्या आरम्भ करना, कुछ नया सीखना, दुकान खोलना, लेखक हैं तो कुछ नया लिखना आदि।
 
7. पुष्य नक्षत्र में दिव्य औषधियों को लाकर उनकी सिद्धि की जाती है। 
 
8. इस दिन कुंडली में विद्यमान दूषित ग्रहों के दुष्प्रभाव को संबंधित मंत्रों से घटाया जा सकता है।

9. गंगाजल, पूजा की वस्तुएं, किचन के लिए सामान, पीले रंग की वस्तुएं ले सकते हैं। स्वयं भी पीले वस्त्र धारण करें। 
 
10. सोने और चांदी के अलावा पीतल, कांसा, तांबा और सफेद संगमरमर लिया जा सकता है। 
 
 
गुरु पुष्य में खरीदी का शुभ समय-

25 मई 2023 को प्रात: 6:00 से 7:30, दोपहर : 12:20 से 3:30, शाम : 5:00 से 6:30 तक
 
राहुकाल में खरीदी न करें : दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
 
गुरु पुष्य शुभ मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
 
25 मई 2023 आज का उपाय-स्वर्ण एवं पीले वस्त्र खरीदें।
 
25 मई 2023 उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
 
गुरु पुष्य योग के दिन मनोकामना के अनुसार कोई भी शुभ यंत्र स्थापित कर सकते हैं। जैसे व्यापार वृद्धि यंत्र, श्री यंत्र, ऐश्वर्य वृद्धि यंत्र आदि। 
 
गुरु पुष्य-नक्षत्र के दिन किसी विशेषज्ञ से पूछ कर कोई भी पवित्र वनस्पति की जड़ लाकर रख सकते हैं। 
 
गुरु पुष्य नक्षत्र में पुराने चांदी के सिक्के और रुपयों के साथ कौड़ी रखकर उनका केसर और हल्दी से पूजन कर सकते हैं। 
 
गुरु पुष्य नक्षत्र में पीतल का हाथी भी खरीद सकते हैं। 
पूजा और खरीदी के मुहूर्त  25 मई 2023
 
अभिजीत मुहूर्त : दिन में 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक 
 
विजय मुहूर्त : दोपहर 2 बजकर 36 मिनट से 3 बजकर 31 मिनट तक  
 
गोधूलि मुहूर्त : शाम 7 बजकर 9 मिनट से 7 बजकर 30 मिनट तक
 
अमृत काल मुहूर्त : सुबह 10 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक 
 
गुरु पुष्य योग का अच्छा समय दिन में कब से कब तक :
प्रात: 5 बजकर 26 मिनट से शाम 5 बजकर 54 मिनट तक 
 
सरल और श्रेष्ठ मुहूर्त : 
सुबह 6 बजे से 7.30 तक
12.20 से 3.30 तक
5.00 से 6.30 तक


Guru Pushya Nakshatra : 25 मई 2023 गुरुवार को गुरु पुष्य का शुभ योग लेकिन नहीं कर सकते हैं शादी...
ALSO READ: महेश नवमी 2023 कब है? Mahesh Navami कैसे मनाते हैं? क्या है कथा?

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 05 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

शुक्र का कन्या राशि में गोचर, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत; धन, करियर और समृद्धि में होगी तरक्की

Annual Numerology 2027 : क्‍या जन्मतिथि 6, 15 या 24 है? मूलांक 6 वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें वार्षिक अंक भविष्यफल

04 November Birthday: आपको 4 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 04 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

अगला लेख