ramcharitmanas

गुरु की वक्री चाल में क्या करें उपाय, जानिए गुरु के 10 शुभ दान

Updated: बुधवार, 5 नवंबर 2025 (17:24 IST)
29 july 2022 guru vakri : बृहस्पति ग्रह 29 जुलाई 2022 को मीन राशि में वक्री हो गया है, जो 24 नवंबर, 2022 तक वक्री अवस्था में ही रहेगा। इस ग्रह की दो राशियां हैं- पहली धनु और दूसरी मीन। यह ग्रह कर्क में उच्च का और मकर में नीच का होता है। जब बृहस्पति ग्रह वक्री होता है तो स्वा‍भाविक रूप से कर्क राशि वालों के लिए सकारात्मक और मकर राशि वालों के लिए नकारात्मक असर देता है। लेकिन बृहस्पति जब अन्य राशियों में भ्रमण करता है तो उसका इस राशि वालों लोगों के लिए फल अलग होता है।
 
गुरु का दान :
1. कद्दू
2. चने की दाल
3. हल्दी और घी
4. पीले वस्त्र
5. ताजे पीले पुष्प और फल
6. स्वर्णपात्र या कांस्य पात्र
7. लकड़ी या खिलौना घोड़ा
8. पुखराज
9. नमक
10. शक्कर।
 
बृहस्पति के शुभ उपाय :
1. मंदिर में पीली वस्तुएं दान करें।
2. माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
3. पीपल में जल अर्पित करें और उसकी पूजा करें।
4. पीली वस्तु का सेवन करें। 
5. घर में धूप-दीप दें। प्रतिदिन प्रात: और रात्रि को कर्पूर जलाएं।
6. सदा पिता, दादा और गुरु का आदर कर उनके पैर छुएं।
7. घर के वास्तु को बदलें और घर को गुरु के अनुसार बनाएं।
8. घर के बर्तन आदि वस्तुएं पीतल की रखें। 
9. तिजोरी या ‍ईशान कोण में हल्दी की गांठ को किसी सफेद कपड़े में हल्का से बांधकर रखें।
राशि अनुसार उपाय:
1. मेष : किसी भी गुरुवार के दिन गुरु ग्रह से संबंधित यज्ञ करें।
 
2. वृषभ : प्रत्येक गुरुवार को बृहस्पति ग्रह की पूजा करें।
 
3. मिथुन : गुरुवार के दिन बूढ़े ब्राह्मण या गरीबों को भोजन कराएं।
 
4. कर्क : शनिवार के दिन कौवों के लिए अन्न-जल की व्यवस्था करें।
 
5. सिंह : गुरुवार के दिन 108 बार "ॐ गुरुवे नमः" का जाप करें।
 
6. कन्या : एक माला रोज “ॐ नमः शिवाय" का जाप करें।
 
7. तुला : प्रत्येक दिन 21 बार "ॐ बृहस्पतये नमः" मंत्र का जप करें।
 
8. वृश्चिक : गुरुवार के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे तेल का दीपक जलाएं।
 
9. धनु : किसी भी गुरुवार के दिन गुरु ग्रह से संबंधित यज्ञ करें।
 
10. मकर गुरुवार के दिन भगवान शंकर के लिए किसी पंडित से यज्ञ कराएं।
 
11. कुंभ : शनिवार के दिन सफाईकर्मी या दिव्यांगों को भोजन कराएं।
 
12. मीन : प्रत्येक दिन एक माला "ॐ मंदाय नमः" मंत्र का जप करें। नहीं तो कम से कम 44 बार जरूर करें।
 

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 05 सितंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope: 7 सितंबर से 13 सितंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत? क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह?

बुध का कन्या राशि में गोचर 2026: भद्र राजयोग में इन 5 राशियों पर बरसेगी किस्मत की बारिश

बुध का कन्या राशि में गोचर: मेष से मीन तक 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानें पूरा राशिफल

04 September Birthday: आपको 04 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!