suvichar

12 वर्षों के बाद 4 माह वक्री अवस्था में भ्रमण करेंगे गुरु ग्रह, ये राशियां बन जाएंगी धनवान

Updated: मंगलवार, 19 सितम्बर 2023 (12:54 IST)
Guru ki vakri chal 2023: 4 सितंबर से ही बृस्पति ग्रह मेष राशि में अपनी वक्री चाल से गति कर रहा है। ऐसा करीब 12 वर्षों के बाद हुआ है। गुरु ग्रह करीब चार माह यानी 31 दिसंबर तक इसी अवस्था में रहकर पुन: मार्गी हो जाएंगे। तब तक यह ग्रह 5 राशियों का बहुत कुछ आर्थिक लाभ कर देंगे।
 
1. मेष राशि Mesh : आपके प्रथम भाव में बृहस्पति के वक्री होने से सेहत का ध्यान रखना होगा। हलांकि व्यापार में आपको सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति के योग बन रहे हैं। इस ग्रह की पांचम भाव पर दृष्टि भाग्य को जागृत करके अचानक से धनलाभ करा सकती है। यह समय सुखद रहेगा। 
 
2. सिंह राशि singh : आपकी राशि के नौवें भाव में वक्री हो रहे हैं। भूमि और भवन में लाभ होगा। नौकरी में आप तरक्की करेंगे और व्यापारी हैं तो आर्थिक स्थिति और भी ज्यादा मजबूत होगी। लंबी यात्रा के योग भी बनेंगे। पिता से संबंधों को मजबूत बनाकर रखें।
 
3. तुला राशि Tula : आपकी राशि के सातवें भाव में गुरु वक्री होना व्यापारिक लाभ के साथ ही दांपत्य जीवन को भी सुखमय बनाएगा। हालांकि आमदानी के साथ ही खर्चे भी बढ़ जाएंगी। हालांकि पारिवारिक जीवन भी पहले से बेहतर होगा। साझेदारी के कार्य में आपको अच्छा धनलाभ होगा।
 
4. धनु राशि Dhanu : आपके लिए गुरु का वक्री होना शुभ माना जा रहा है जो साहस और आत्मविश्वास का संचार करेगी। आपके अटके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। बड़े कार्य की जिम्मेदारी मिलेगी।
 
5. मीन राशि Meen : आपकी राशि के दूसरे भाव में में गुरु का वक्री होना आपकी वाणी और संबंधों में सुधार करेगा। आर्थिक रूप से लाभ प्राप्त करेंगे। बचत में बढ़ोतरी होगी। करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी में उन्नति होगी और व्यापार में मुनाफा मिलेगा। अटके हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 अगस्‍त 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

अंक दर्शन : 2026 की राखी और संस्कारों में छिपी ग्रह ऊर्जा

रक्षाबंधन 2026: भाई की कलाई पर सजाएं उसकी राशि के अनुसार लकी राखी

बुध का नक्षत्र परिवर्तन: शुक्र के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन राशियों पर बरसेगा पैसा! पढ़ें राशिफल

Rakhi muhurat: 28 अगस्त 2026: राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और चंद्र ग्रहण का सच

अगला लेख