सम्बंधित जानकारी
- बृहस्पति ग्रह मेष राशि में वक्री: 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, हो सकता है धन का नुकसान
- Guru Gochar Vakri 2023: 12 वर्षों के बाद बृहस्पति ग्रह बदल रहा है अपनी चाल, इन राशियों पर बरसेगा पैसा
- Teachers Day : शिक्षक दिवस पर अपने टीचर्स को दें राशिनुसार ये खास भेंट
- कब है श्री कृष्ण जन्माष्टमी 6 या 7 सितंबर 2023? जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त
- Weekly Panchang 2023: नए सप्ताह के शुभ विशिष्ट मुहूर्त, जानें आगामी व्रत-त्योहार भी
Guru Vakri gochar 2023: बृहस्पति की वक्री चाल से इन राशियों की होगी ऐश
Jupiter retrograde in aries 2023: 4 सितंबर की शाम 4 बजकर 58 मिनट पर बृहस्पति यानी गुरु ग्रह मेष राशि में वक्री हो गए हैं। बृहस्पति जहां पर रहते हैं वहां से पांचवें, सातवें और नौवें भाव पर दृष्टि डालते हैं। जहां पर स्थिति हैं वहां भी उनका असर रहता है। यह ग्रह करीब 12 वर्षों के बाद वक्री हुआ है जो अब 31 दिसंबर तक इसी अवस्था में रहकर पुन: मार्गी हो जाएंगे। इस ग्रह के वक्री होने से इन राशियों को मिलेगा फायदा।
मेष राशि : आपके प्रथम भाव में बृहस्पति के वक्री होने से सेहत का ध्यान रखना होगा। हलांकि व्यापार में आपको सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति के योग बन रहे हैं। इस ग्रह की पांचम भाव पर दृष्टि भाग्य को जागृत करके अचानक से धनलाभ करा सकती है। यह समय सुखद रहेगा।
सिंह राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में वक्री हो रहे हैं। भूमि और भवन में लाभ होगा। नौकरी में आप तरक्की करेंगे और व्यापारी हैं तो आर्थिक स्थिति और भी ज्यादा मजबूत होगी। लंबी यात्रा के योग भी बनेंगे। पिता से संबंधों को मजबूत बनाकर रखें।
तुला राशि : आपकी राशि के सातवें भाव में गुरु वक्री होना व्यापारिक लाभ के साथ ही दांपत्य जीवन को भी सुखमय बनाएगा। हालांकि आमदानी के साथ ही खर्चे भी बढ़ जाएंगी। हालांकि पारिवारिक जीवन भी पहले से बेहतर होगा। साझेदारी के कार्य में आपको अच्छा धनलाभ होगा।
धनु राशि : आपके लिए गुरु का वक्री होना शुभ माना जा रहा है जो साहस और आत्मविश्वास का संचार करेगी। आपके अटके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। बड़े कार्य की जिम्मेदारी मिलेगी।
मीन राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में में गुरु का वक्री होना आपकी वाणी और संबंधों में सुधार करेगा। आर्थिक रूप से लाभ प्राप्त करेंगे। बचत में बढ़ोतरी होगी। करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी में उन्नति होगी और व्यापार में मुनाफा मिलेगा। अटके हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे।
