biodatamaker
✕

यदि आपका चेहरा भी है अमीरों जैसा, यह जानकारी आपके लिए

क्या आप चेहरे से अमीर या गरीब दिखते हैं?

Written By WD Feature Desk
Updated: शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2024 (13:04 IST)
The face of a rich person: भारत में सामुद्रिक विद्या के अनुसार शरीर की बनावट, चेहरे की बनावट से व्यक्ति का व्यक्तित्व और भविष्य बताया जाता है। चेहरे की बात करें तो चेहर कई प्रकार के आकार के होते हैं। जैसे, गोल, ओवल, लंबा या चौकोर आदि। आप दर्पण में देंखे कि आपका चेहरा कैसे है। एक नई स्टडी से यह बता चला है कि अमीरों वाला चेहरा भी होता है।
 
आप अमीर हैं या नहीं लेकिन आपका चेहरा अमीरों वाला है तो क्या आप अमीर बन जाएंगे? नए शोधानुसार चेहरा आपकी दशा और दिशा तय करता है। चेहरा लोगों को आपनी समृद्धि के बारे में माइंड सेट बनाने में सहयोग करता है। इस शोध के अनुसार एक खास तरह के चेहरों को अमीर व्यक्ति का चेहरा ज्यादा माना जाता है। शोध में ऐसे चेहरे के फीचर्स के बारे में बताया गया है।
 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ग्लासगो यूनिवर्सिटी के रिसर्चस के शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि पतले और दोस्ताना दिखने वाले चेहरे लोगो में अमीर होने के भाव पैदा करते हैं। इसका मतलब यह है कि इस प्रकार या शेप के चेहरों वाले लोगों के बारे में पहले से सोच लेते हैं के वे अमीर होंगे। दूसरी ओर गरीब दिखने वाला चेहरा अलग तरह के संकेत देता है।
 
जर्नल ऑफ पर्सनैलिटी एंड सोशल साइकोलॉजी में प्रकाशित इस स्टडी में साइंटिस्ट में लोगों के तुरंत आने वाले विचारों का विश्लेषण किया जब वे किसी चेहरे को देखते हैं। उन्होंने शोध में यह जाना कि लोग जिन लोगों को अमीर समझते हैं उन्हें भरोसेमंद भी मानते हैं। उनका चेहरा हमेशा मुस्कुराता हुआ रहता है, भौंहें उठी हुई होती हैं, आंखें पास-पास होती हैं और गाल उनके लाल होते है। इनका चेहरा लंबा होता है, नाक बाहर निकली होती है और माथा ऊंचा होता है। यानी लोग चेहरे की इन विशेषताओं को विश्वसनीयता, योग्यता और गर्मजोशी से भी जोड़ते हैं।
टोरंटो विश्वविद्यालय के स्नातक छात्र और अध्ययन के सह-लेखक, आर. थोरा ब्योर्न्सडॉटिर, सीएनबीसी मेक इट ने इस बारे में खुलासा किया कि सामान्य तौर पर, पैसे वाले लोग गुजारा करने के लिए संघर्ष करने वाले लोगों की तुलना में अधिक खुश और कम चिंतित जीवन जीते हैं। ब्योर्न्सडॉटिर और उनके सह-लेखक, मनोविज्ञान के प्रोफेसर निकोलस ओ. रूल ने विभिन्न जातियों के स्नातक विषयों में 80 श्वेत पुरुषों और 80 श्वेत महिलाओं की ग्रे-स्केल तस्वीरें देखीं। आधी तस्वीरें उन लोगों की थीं जो प्रति वर्ष $150,000 से अधिक कमाते थे, जिसे उन्होंने उच्च वर्ग के रूप में नामित किया था, और अन्य आधी तस्वीरें $35,000 या श्रमिक वर्ग से कम कमाने वाले लोगों की थीं।
 
जब इन तस्वीरों में लोगों के वर्ग का अनुमान लगाने के लिए अन्य लोगों से कहा गया, तो उन्होंने 68 प्रतिशत बार सही ढंग से अनुमान लगाया। यानी लोग अमीरों और गरीबों में तेहरा देखकर फर्क कर लेते हैं?
 
ऐसे लोग विश्वासपात्र, उत्साह से भरे और योग्य नजर आते हैं, जबकि दूसरी ओर चौड़े, छोटे और चपटे चेहरे के साथ-साथ झुके हुए मुंह और शांत रंग वाले लोगों को निम्न वर्ग, कम भरोसेमंद और अक्षम माना जाता था। यानी ये गरीब दिखने वाला चेहरा है जिससे लगता है कि वे उनके गुण अमीर दिखने वाले चेहरे से विपरित माने जाते हैं या नजर आते हैं। स्टडी के प्रमुख लेखिका, डॉ थोरा जोर्न्सोडोटिर का मानना है कि केवल चेहरा देखकर ही लोगों के बारे में बनी राय के लंबे नतीजे हो सकते हैं। इस तरह की धारणा बनाने से फायदा और नुकसान दोनों हो सकते हैं। 
शोध में इस बात पर ध्यान दिया कि ऐसा क्या है जिससे लोग हाई सोसाइटी या फिर लो क्लास के लगते हैं? दरअसल, ये चीजें लोगों के व्यक्तित्व की धारणा से जुड़ी होती हैं। इस अध्ययन से यह पता चलता है कि लोग किस तरह से अपनी धारणा बना लेते हैं और केवल चेहरे को देखकर लोगों के स्तर और उनकी रुतबे आदि के बारे में राय बना लेते हैं।
 
इससे यह सिद्ध होता है कि यदि आप लोगों की धारणा बदलना चाहते हैं तो आपको अपने चेहरे पर और हावभाव पर ध्यान देना होगा। इससे तो मेकअप कंपनी की चांदी हो जाएगी। कुछ भी हो लेकिन लोग यदि आपको गरीब, अयोग्य और भरोसेमंद काबिल नहीं समझ रहे हैं तो आपको इस पर विचार करना चाहिए जबकि आप पहले से ही अमीर हैं।
 
साभार : सीएनबसी एंड न्यूयार्क पोस्ट

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Annual Numerology 2027 : मूलांक 4 वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जीवन में आएंगे कौनसे बदलाव? जानिए अंक भविष्यफल

Annual Numerology 2027 : मूलांक 3 वालों को नए अवसर मिलेंगे या बढ़ेंगी चुनौतियां? जानें वार्षिक अंक भविष्यफल

Weekly Horoscope: 2 से 8 नवंबर 2026 का राशिफल, क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह? जानें अपना भविष्यफल

Numerology Horoscope: 2 से 8 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, क्या कहता है आपका मूलांक? किसके खुलेंगे तरक्की के द्वार?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 01 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख