Hanuman Chalisa
✕

सुबह करें ये 3 काम, घर में होगा मां लक्ष्मी का वास

सुबह के 3 काम जीवन में मिलेगा आराम

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 15 जून 2024 (14:09 IST)
Do these 3 things in the morning : हिंदू धर्म में हर जीवन की हर हरकत को एक आयाम या नियम दिया है ताकि उसके जीवन में उसे सुख, शांति, समृद्धि और सफलता मिलती रहे। कहते हैं कि आरंभ सही है तो अंत भी भला ही होगा। इसलिए यदि आप सुबह उठते ही 3 महत्वपूर्ण कार्य करते हैं तो जीवन के हर संकट से दूर रहेंगे और साथ ही आपको पैसों की कभी तंगी नहीं रहेगी।
 
  • विष्णु दर्शन करें
  • नित्य पूजा करें
  • चंदन का तिलक लगाएं
 
1. शुभ दर्शन करें : नींद से जागते ही आप एकदम से आंखें न खोलें। धीरे-धीरे आंखें खोलें और यह सुनिश्चित करें कि आंखें खुलते ही आपको अच्छी तस्वीर के दर्शन हो। जैसे राधा कृष्ण की तस्वीर, श्रीराम की तस्वीर या श्रीहरि विष्णु की तस्वीर। देव दर्शन के बाद आप सबसे पहले अपनी हथेली के दर्शन करें और भगवान का ध्यान करें। ऐसा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। ऐसा माना जाता है कि हमारे हाथों की हथेलियों में दैवीय शक्तियां निवास करती हैं। सुबह उठते ही आप श्रीराम, हनुमान या श्रीकृष्ण का नाम लें। यदि आप पूजा, पाठ या जप करते हैं तो शौचादि से मुक्त के बाद ये कार्य करें या प्रार्थना करें या भजन सुनें। 
 
2. नित्य पूजा : सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर घर के मंदिर में अपने ईष्ट देव की पूजा करें और माता लक्ष्मी को फूल अर्पित करें।  ALSO READ: सुबह बासी मुंह पिएं सौंफ का पानी, सेहत को मिलेंगे ये 7 गजब के फायदे
 
3. चंदन तिलक : सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर आप भगवान के समक्ष बैठकर हरि चंदन, गोपी चंदन, सफेद चंदन, लाल चंदन, गोमती या गोकुल चंदन की लकड़ी को बट्टी पर घिसे और फिर उसका तिलक लगाएं। यह बहुत ही शुभ होता है जो हमारे जीवन के सभी संताप हटा देता है और आर्थिक प्रगति के रास्ते खोलता है। चंदन का तिलक लगाने से पापों का नाश होता है, व्यक्ति संकटों से बचता है, उस पर लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है, ज्ञानतंतु संयमित व सक्रिय रहते हैं। चंदन का तिलक ताजगी लाता है और ज्ञान तंतुओं की क्रियाशीलता बढ़ाता है।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख