ramcharitmanas

Diwali 2021: बहुत शुभ होगी दीवाली, तुला राशि में 4 ग्रह करेंगे चमत्कार

Updated: बुधवार, 3 नवंबर 2021 (23:03 IST)
Diwali 2021: पंचांग के अनुसार 4 नवंबर 2021, गुरुवार के दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन दिवाली के समय 4 ग्रहों की युति बन रही है जो बहुत ही शुभ परिणाम देने वाली है। दीपावली के त्योहार पर इस बार महासंयोग और महामुहूर्त ( Diwali 2021 Shubha Muhurat ) का योग बन रहा है।
 
ALSO READ: दिवाली के पांच दिनी उत्सव में धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज पूजा के शुभ मुहूर्त जानिए
दिवाली के दिन रहेगी 4 ग्रहों की युति : ज्योतिष विद्वानों के अनुसार चंद्र, मंगल, सूर्य और बुध तुला में रहेंगे। शनि और गुरु मकर में पहले से ही विराजमान हैं। शुक्र ग्रह धनु में और राहु ग्रह वृषभ में रहेंगे। लग्न तुला का बन रहा है। 
 
4 ग्रह मिलकर करेंगे चमत्कार : माना जा रहा है कि तुला राशि में इन चारों ग्रहों के रहने से शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। सूर्य को ग्रहों का राजा, मंगल को ग्रहों का सेनापति, बुध को ग्रहों का राजकुमार और चंद्रमा को मन का कारक माना गया है। अर्थात यह दिवाली देश, सेना, राजनेता और घर-परिवार सभी के लिए शुभ रहने वाली है।
ALSO READ: दिवाली पर अमावस्या की रात को करें ये 10 उपाय, धन का संकट हो जाएगा दूर
6 राशियों के लिए सबसे अच्छा समय : ग्रह और नक्षत्रों के मान से 6 राशियों के लिए यह समय बहुत अच्छा माना जा रहा है। मेष, सिंह, मिथुन, वृश्‍चिक, धनु और मकर के लिए यह समय उत्तम रहेगा।
 
4 नवंबर 2021 को दीपावली के शुभ मुहूर्त ( Diwali Deepawali 2021 Shubha Muhurat )
 
योग : प्रीति योग प्रात: 11:10 तक उसके बाद आयुष्मान योग पूरे दिन-रात रहेगा।
 
शुभ मुहूर्त :
अभिजीत मुहूर्त : प्रात: 11:42:32 से दोपहर 12:26:30 तक।
विजय मुहूर्त  : दोपहर 01:33 से 02:17 तक।
गोधूलि मुहूर्त : शाम 05:04 से 05:28 तक।
सायाह्न संध्या मुहूर्त : शाम 05:15 से 06:32 तक।
अमृत काल मुहूर्त : रात्रि 09:16 से 10:42 तक।
प्रदोष काल मुहूर्त : शाम 6:10:29 से रात 08:06:20 तक।
महानिशीथ काल मुहूर्त : रात्रि 11:38:51 से 12:30:56 तक।
ALSO READ: इस दिवाली सूर्य की तरह चमकेगा 6 राशियों का भाग्य
दिन का चौघड़िया
शुभ- प्रात: 06:39 से 08:00 तक।
लाभ- दोपहर 12:04 से 01:25 तक।
अमृत- दोपहर 01:25 से 02:47 तक।
शुभ- शाम 04:08 से 05:29 तक।
 
ALSO READ: इस दिवाली किन राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए Diwali 2021 के सितारे और राशिफल
रात का चौघड़िया
अमृत- शाम 05:29 से 07:08 तक
लाभ- रात्रि 12:04 से 01:43 तक।
शुभ- रात्रि 03:22 से 05:01 तक।
 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

16 August Birthday: आपको 16 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope: 17 से 23 अगस्त 2026 का राशिफल: जानें नौकरी, व्यापार, प्रेम और स्वास्थ्य का साप्ताहिक हाल

15 August Birthday: आपको 15 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख