Daily Horoscope
✕

Astrology : एक पर एक पैर चढ़ा कर बैठना चाहिए या नहीं?

Astrology : पुरुषों को नहीं बैठना चाहिए पैर पर पैर चढ़ाकर

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 4 मई 2024 (14:06 IST)
Astrology : कई लोगों की पैरों पर पैर चढ़ाकर या पैरों को क्रॉस करके बैठने की आदत होती है। इससे पैरों को आराम भी मिलता है लेकिन जब किसी व्यक्ति को बहुत देर तक ऐसा करके रखने की आदत है तो इसे नुकसान भी हो सकता है। बहुत देर तक पैर पर पैर चढ़ाकर बैठने की आदत है तो इसके फायदे भी हैं और नुकसान भी। आओ जानते हैं कि ज्योतिष मान्यता क्या है।
ALSO READ: Vastu Tips : यदि गृह कलह हो रहा है तो घर के कौन से वास्तु को करें ठीक
ज्योतिष मान्यता:
1. ज्योतिष मान्यता के अनुसार पांव पर पांव रखकर बैठने से हर तरह की तरक्की में बाधा आती है। इससे अच्छे भले कार्य भी अटक जाते हैं। थोड़ी बहुत देर बैठना जायज है परंतु अधिक देर तक बैठना सही नहीं माना जाता है।
 
2. यह भी माना जाता है कि पूजा स्थान या किसी मांगलिक कार्य में पैर के ऊपर पैर रखकर बैठने से देवता की कृपा से व्यक्ति वंचित रह जाता हैं। इससे पूजा का फल नहीं मिलता है।
 
3. मान्यता के अनुसार शाम के समय कोई व्यक्ति पैर पर पैर रखकर बैठता है तो लक्ष्मी जी रूठ कर चली जाती हैं। इससे धन हानि होती है।
 
4. यह कहते हैं कि पैर के ऊपर पैर रखकर बैठने वाला व्यक्ति कभी भी धनवान नहीं बन पाता है और उसे हमेशा पैसों की दिक्कत रहती है।
ALSO READ: वास्तु और ज्योतिष के अनुसार सिरहाने इन 5 चीजों में से एक वस्तु रखें
साइंटिफिक कारण:
1. एक पांव पर दूसरा पांव पर चढ़ाकर लंबे समय तक बैठने से ब्लड प्रेशर का बढ़ना और वेरिकोस वेन्स (नसों पर दबाव बढ़ना और उनका क्षतिग्रस्त होना) जैसी समस्याएं हो सकती है।
 
2. लंबे समय तक बैठने से पांव सुन्न हो जाता है क्योंकि ऐसा करने से घुटने के पीछे वाली नस दब जाती है जिससे पैरों का रक्त प्रवाह रुक जाता है। इससे फ्रुट ड्रॉप जैसी गंभीर समस्या हो सकती है
 
3. पैर पर पैर चढ़ाकर बैठने से पैरों की नसों में रक्त प्रवाह बाधित होता है लेकिन हृदय तक पहुंचने वाले रक्त की मात्रा बढ़ती जाती है जिसके चलते ब्लड प्रेशर बढ़ता है। यह हार्ट के लिए सही नहीं माना जाता है।
 
4. यह भी कहा जाता है कि इस आदत के चलते लंबे समय बाद इससे रक्त में रक्त के थक्के जमने जैसी समस्या भी हो सकती है, जो हार्ट अटैक का कारण भी बन सकती है। 
 
5. एक शोध के अनुसार एक पर एक पैर चढ़ा कर बैठने से पीठ और गर्दन में भी दर्द हो सकता है।
 
6. यदि किसी पुरुष को टांग पर टांग चढ़ाकर रखने की आदत है तो इससे उसे यौन रोग भी हो सकता है। 
ALSO READ: वास्तु में हर प्रवेश द्वार का है महत्व, जानें किससे क्या फायदा और क्या नुकसान
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

Annual Numerology 2027 : मूलांक 4 वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जीवन में आएंगे कौनसे बदलाव? जानिए अंक भविष्यफल

Annual Numerology 2027 : मूलांक 3 वालों को नए अवसर मिलेंगे या बढ़ेंगी चुनौतियां? जानें वार्षिक अंक भविष्यफल

Weekly Horoscope: 2 से 8 नवंबर 2026 का राशिफल, क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह? जानें अपना भविष्यफल

Numerology Horoscope: 2 से 8 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, क्या कहता है आपका मूलांक? किसके खुलेंगे तरक्की के द्वार?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 01 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख