ganesh chaturthi

लक्ष्मी प्राप्ति के लिए हमेशा पर्स में रखें ये 5 चीजें, माता लक्ष्मी की कृपा से होगा धन लाभ

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 31 मार्च 2025 (16:30 IST)
dhan prapti ke upay: माता लक्ष्मी को धन, वैभव और धन-धान्य की देवी माना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार जिस व्यक्ति पर माता लक्ष्मी की कृपा होती है, उन्हें जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनकी ऊर्जा लक्ष्मी प्राप्ति के लिए काफी प्रभावशाली मानी जाती हैं। यदि आप इन चीजों को अपने पर्स में रखते हैं, तो आपको धन प्राप्ति होती है। आइए, जानते हैं लक्ष्मी प्राप्ति के लिए पर्स में किन चीजों को रखना चाहिए:

1. कुबेर यंत्र
भगवान कुबेर को धन का देवता माना जाता है। कुबेर यंत्र को पर्स में रखने से धन और समृद्धि आती है। इसे पीले कपड़े में लपेटकर रखना चाहिए। कुबेर यंत्र रखने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

2. हल्दी लगे चावल के दाने
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स में हल्दी लगे चावल रखने से धन बढ़ता है। चावल को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। गुरुवार के दिन चावल पर हल्दी लगाकर इसे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के सामने रखें। इसके बाद शुक्रवार के दिन हल्दी के दानों को अपने पर्स में रख लें। इससे धन वृद्धि होती है।

3. गोमती चक्र
गोमती चक्र को मां लक्ष्मी का प्रिय माना जाता है। इसे पर्स में रखने से कर्ज से मुक्ति और धन लाभ होता है। गोमती चक्र को अपने पर्स में रखने से पहले इसमें लाल रंग का तिलक जरूर लगाएं। इसके बाद लक्ष्मी मंत्र 'ॐ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद, श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नमः' का जाप करके गोमती चक्र को पर्स में रख लें।

ALSO READ: चैत्र नवरात्रि में करें लौंग के ये अचूक उपाय, माता के आशीर्वाद से मिलेगा हर समस्या से छुटकारा 
4. चांदी का सिक्का
चांदी के सिक्के को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, चांदी का सिक्का पर्स में रखने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। मां लक्ष्मी को सिक्का अर्पित करने के बाद इसे पर्स में रखना चाहिए। इससे धन लाभ होता है। चांदी के सिक्के को पर्स में रखने से पहले कच्चे दूध में भिगोकर कुछ देर के लिए जरूर रखें।

5. कौड़ियां
कौड़ियों को मां लक्ष्मी का प्रिय माना जाता है। इसे पर्स में रखने से धन लाभ होता है। कौड़ियों को पर्स में रखने से पहले लाल कपड़े में लपेटकर रखना चाहिए।
 
अन्य बातें

इन उपायों के अलावा, पर्स से जुड़ी कुछ अन्य बातों का भी ध्यान रखना आवश्यक है:

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख