Govardhan puja
✕

जून माह में पंचक कब से कब तक है?

Updated: बुधवार, 7 जून 2023 (16:11 IST)
वर्ष 2023 में जून के महीने में इस बार 9 तारीख, दिन शुक्रवार से पंचक (panchak start 2023) आरंभ हो रहा है। शुक्रवार से लगने वाला पंचक चोर पंचक कहलाता है। इन दिनों कुछ विशेष कार्य न करने की सलाह दी जाती है।

ज्योतिष की मानें तो पंचक में कुछ विशेष कार्य नहीं किए जाते हैं। जब चंद्रमा, कुंभ और मीन राशि पर रहता है, तब उस समय को पंचक कहते हैं। 
 
प्राचीन ज्योतिष शास्त्र में धनिष्ठा से लेकर रेवती नक्षत्र यानी 5 नक्षत्रों का योग (धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद एवं रेवती) होता हैं, उन्हें ही पंचक काल कहा जाता है। अत: इन 5 दिनों में किसी भी तरह के शुभ कार्य तथा मांगलिक कार्यों को नहीं करना चाहिए।
 
पंचक कब से कब तक :  
09 जून 2023, शुक्रवार को 06.02 ए एम से शुरू, 
 
पंचक का अंत : 
13 जून 2023, मंगलवार को 01.32 पी एम पर पंचक का समापन होगा। 
 
मान्यता के अनुसार 9 जून से शुरू होने वाले चोर पंचक में पैसों का लेनदेन करने की सख्त मनाई है, क्योंकि इससे आपको धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। अत: ध्यान रखें कि 13 जून 2023 तक आप पैसा का बड़ा लेन-देन न करें।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: प्रदोष और मिथुन संक्रांति का शुभ योग, कैसे करें पूजा, जानिए क्या करें, क्या करने से बचें?

ALSO READ: सुबह चम्पा के फूल लाकर प्याली में रखें, चमत्कार चकित कर देंगे आपको

Panchak 2023

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Weekly Horoscope: 9 से 15 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, किस राशि के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते? जानें क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह?

Annual Numerology 2027 : मूलांक 8 वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? चमकेगी किस्मत या बढ़ेंगी चुनौतियां? जानें वार्षिक अंक भविष्यफल

06 November Birthday: आपको 6 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 06 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख