biodatamaker

सूर्य का गोचर बनाएगा बुधादित्य योग, जानें 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव

Updated: शनिवार, 10 मार्च 2018 (15:38 IST)
सूर्य का मीन राशि में प्रवेश, जानिए क्या लाया है 12 राशियों के लिए... 
 
'बुधादित्य योग' ज्योतिष का बहुत ही प्रसिद्ध व मान्य शुभ योग है। जब जातक की जन्म पत्रिका में यह योग निर्मित होता तब यह जातक को धन, पद व प्रतिष्ठा प्रदान करता है। लेकिन जब यह योग गोचरवश ग्रहों के भ्रमण से निर्मित होता है तब यह अत्यंत प्रभावकारी होता है। गोचरवश बनने वाले 'बुधादित्य योग' के कारण शुभाशुभ फल व्यापक मात्रा में प्राप्त होते हैं।

 
इसी 15 मार्च, गुरुवार को सूर्य अपनी राशि परिवर्तन कर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। बुध, मीन राशि में पहले से ही स्थित है, ऐसे में सूर्य का मीन राशि में गोचर 'बुधादित्य योग' का सृजन करेगा। गोचरवश निर्मित होने वाले इस 'बुधादित्य योग' का समस्त 12 राशियों पर भी व्यापक प्रभाव पड़ेगा।
 
आइए, जानते हैं कि किन-किन राशियों वाले जातकों पर इस योग का क्या प्रभाव होगा?
 
1. मेष- मेष राशि वाले जातकों को 'बुधादित्य योग' के गोचर अनुसार स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में परेशानियां रहेंगी। गुप्त शत्रुओं के कारण हानि का योग है। मन चिंतित रहेगा। धनहानि होगी। सुख में कमी होगी। शत्रुओं के कारण हानि होगी। कार्यों में असफलता प्राप्त होगी। विवाद के कारण अशांति रहेगी। विद्यार्थियों को विद्याध्ययन में बाधाएं आएंगी। संबंधियों से विवाद होगा।

 
2. वृषभ- वृष राशि वाले जातकों को 'बुधादित्य योग' के गोचर अनुसार धन प्राप्ति का योग है। पदोन्नति के अवसर हैं। मान-सम्मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शुभ कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धनलाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। संतान सुख प्राप्त होगा।
 
3. मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों को 'बुधादित्य योग' के गोचर अनुसार व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धनलाभ होगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए पद की प्राप्ति होगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। मानसिक शांति व सुख प्राप्त होगा। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

 
4. कर्क- कर्क राशि वाले जातकों को 'बुधादित्य योग' के गोचर अनुसार धनहानि की आशंका है। झूठे आरोप के कारण प्रतिष्ठा धूमिल होगी। कार्यों में असफलता प्राप्त होगी। रोग के कारण कष्ट होगा। पारिवारिक विवाद के कारण अशांति का वातावरण रहेगा। कार्यों विघ्न-बाधाएं आएंगी। यात्रा में कष्ट होगा। यात्रा सफल नहीं होगी। संबंधियों से विवाद व वैमनस्य होगा।
 
5. सिंह- सिंह राशि वाले जातकों को 'बुधादित्य योग' के गोचर अनुसार विवाद के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कोर्ट-कचहरी व मुकदमे में असफलता के योग हैं। धन का अपव्यय होगा। उच्च रक्तचाप के कारण कष्ट होगा। मान-प्रतिष्ठा में कमी आएगी।

 
6. कन्या- कन्या राशि वाले जातकों को 'बुधादित्य योग' के गोचर अनुसार दांपत्य सुख में हानि होगी। कार्यों में असफलता प्राप्त होगी। धनहानि एवं मानहानि होगी। सिर में पीड़ा के साथ-साथ शारीरिक कष्ट की आशंकाएं हैं। जीवनसाथी से विवाद होगा। मित्रों व संबंधियों से अनबन होगी। व्यवसाय में हानि व धन नाश होगा। यात्राएं कष्टप्रद व असफल रहेंगी। मानसिक चिंता रहेगी।
 
7. तुला- तुला राशि वाले जातकों को 'बुधादित्य योग' के गोचर अनुसार कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। रोगों से मुक्ति मिलेगी। राज्य से लाभ प्राप्त होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धर्मशास्त्रों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक लाभ होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। मानसिक सुख मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

 
8. वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों को 'बुधादित्य योग' के गोचर अनुसार मानसिक पीड़ा होगी। राज्याधिकारियों से विवाद होगा। संतान को कष्ट की आशंका है। धनहानि होगी। यात्रा में दुर्घटना की आशंका है। मानसिक अवसाद के कारण कष्ट होगा। कार्यों में असफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी व संतान से विवाद होगा। आर्थिक हानि होगी। प्रेम संबंध असफल होंगे।
 
9. धनु- धनु राशि वाले जातकों को 'बुधादित्य योग' के गोचर अनुसार पारिवारिक विवाद के कारण कष्ट होगा। धनहानि व मानहानि होगी। यात्रा में कष्ट होगा। जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में असफलता प्राप्त होगी। मानसिक अशांति के कारण कष्ट रहेगा।

 
10. मकर- मकर राशि वाले जातकों को 'बुधादित्य योग' के गोचर अनुसार मित्रों से लाभ होगा। धनलाभ होगा। राज्याधिकारियों से अनुकूलता प्राप्त होगी। पदोन्नति की संभावना है। उच्च पद की प्राप्ति होगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
 
11. कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों को 'बुधादित्य योग' के गोचर अनुसार व्यापार व धन-संपत्ति में हानि का योग है। मित्रों व परिवारजनों से विवाद की संभावना है। सिर व आंखों में पीड़ा के कारण परेशानी रहेगी।

 
12. मीन- मीन राशि वाले जातकों को 'बुधादित्य योग' के गोचर अनुसार धनहानि के योग हैं। कटु शब्दों के कारण विवाद होगा। रिश्तेदारों को हानि पहुंचेगी। बंधन का भय होगा। सम्मान व प्रतिष्ठा में कमी होगी। 
 
-ज्योतिर्विद पं. हेमंत रिछारिया
संपर्क: astropoint_hbd@yahoo.com 
लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

05 August Birthday: आपको 5 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (5 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 05 अगस्‍त 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

बुध का कर्क राशि में गोचर: इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा धन लाभ और सफलता

बुध का पुष्य नक्षत्र में गोचर: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानें किसकी चमकेगी किस्मत

अगला लेख