Daily Horoscope
✕

मंगल-बुध पुष्य नक्षत्र, अहोई अष्टमी के साथ बन रहा है शुभ संयोग, जमीन-मकान में करें निवेश

Updated: मंगलवार, 30 अक्टूबर 2018 (13:27 IST)
दिवाली से पूर्व खरीदी के अत्यंत शुभ संयोग बन रहे हैं। इस बार बुध पुष्य नक्षत्र के साथ मालव्य योग बन रहा है। पुष्य नक्षत्र अगर तरह दो दिन तक हो तो इसे मालवा या मालव्य योग माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस योग में की गई खरीदारी चिरस्थायी रहती है। 
 
इनमें हीरे के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक, ऑटोमोबाइल, जमीन, मकान, कपड़े व अन्य खरीददारी सामान आदि की खरीदी करना शुभ माना जाता है। 
 
27 नक्षत्रों में 8वां स्थान पुष्य नक्षत्र को प्राप्त है। इस बार 30 अक्टूबर को रात्रि अंत 5:15 बजे से आरंभ होगा और बुधवार रात्रि 3 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। वहीं आंशिक रूप से गुरुवार सुबह 4 बजे तक इसका शुभ असर रहेगा। अहोई अष्टमी तिथि के साथ पुष्य नक्षत्र की युति है। बुध को व्यापारी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का ग्रह माना जाता है, इसलिए बुधवार के दिन पुष्य नक्षत्र का आना हर तरह की वस्तु खरीदने के लिए शुभ फलदायी साबित होगा। सोना, चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल व फर्नीचर समेत रसोई में इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुएं खरीदने से परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। 
 
धातुओं के अलावा जमीन-मकान में करें निवेश 
 
बुध पुष्य नक्षत्र पर सोना, चांदी, तांबा जैसी धातुओं की खरीदारी करने से सुख-समृद्धि व वैभव में वृद्धि होगी। साथ ही जमीन, मकान में निवेश करना लाभदायी साबित होगा। इनके अलावा वाहन, फर्नीचर, ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स व अन्य घरेलू सामान की खरीदारी करना अति शुभ फलदायी होगा। 

ALSO READ: मंगल-बुध पुष्य नक्षत्र पर एकाक्षी नारियल करेगा चमत्कार, धन-संपत्ति का लगेगा अंबार

ALSO READ: बुध पुष्य नक्षत्र महायोग : 31 अक्टूबर 2018 को बरसेगा खूब धन, जानिए कैसे करें पूजन
 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 अक्‍टूबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

16 October Birthday: आपको 16 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई

शुक्र-बुध और मंगल-गुरु की युति से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, साल 2026 का बचा समय रहेगा शानदार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 15 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 अक्‍टूबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख