dharma sangrah
✕

बुध ग्रह का मीन राशि में गोचर, 4 राशियों को होगा नुकसान

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 1 मार्च 2025 (18:33 IST)
Transit of Mercury in Pisces: मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह 27 फरवरी 2025 की रात 11 बजकर 28 मिनट पर बृहस्पति की राशि मीन राशि में गोचर करने जा रहा है। मीन राशि में बुध देव नीच अवस्था में होते हैं। इसे कुछ राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है जबकि कुछ पर सकारात्मक। आओ जानते हैं 12 राशियों का राशिफल।ALSO READ: बुध ग्रह का मीन राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल
 
1. मेष राशि: बुध महाराज आपके तीसरे और छठे भाव के स्वामी होकर बारहवें भाव में गोचर करके नीच अवस्था में रहेंगे। ऐसे में आपको किसी भी तरह के एग्रीमेंट पर साइन करने से बचना चाहिए। आपके साथ धोखा हो सकता है। छोटे भाई-बहनों से आपके मतभेद हो सकते हैं। हालांकि मामा के साथ संबंध मजबूत होंगे। सेहत का ध्यान रखना होगा। हालांकि कोर्ट केस में जीत मिल सकती है। लोन लेना चाहते हैं तो मिल सकता है।
 
2. कन्या राशि: आपकी कुंडली के पहले भाव और दसवें भाव के स्वामी का सातवें भाव में गोचर होगा। ऐसे में यह आपके रिश्तों को बिगाड़ सकता है या साझेदारी के व्यापार में नुकसान करा सकता है। ऐसे में सतर्कता से काम लें और वाणी पर संयम रखें। इस गोचर के दौरान आपको सेहत पर भी विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता होगी। हालांकि बुध की लग्न पर दृष्टि के चलते धन से संबंधित समस्याओं का समाधान होगा। ALSO READ: शुक्र की मीन राशि में वक्री चाल, 4 राशियों का होगा बुरा हाल
 
3. तुला राशि: आपकी कुंडली के नौवें भाव और बारहवें भाव के स्वामी बुध का छठे भाव में गोचर होगा जिसके परिणामस्वरूप नौकरीपेशा को सहकर्मियों के साथ गलतफहमी पैदा होने की संभावना है। इसलिए आपको अपने कार्य, वाणी और व्यवहार को लेकर सावधान रहना होगा। किसी की सलाह से फैसला न लें थोड़ा अपना दिमाग भी लगाएं। आपको फिजूलखर्ची से बचना होगा।
 
4. धनु राशि: आपकी कुंडली के सातवें और दसवें भाव के स्वामी का चौथे भाव में गोचर हुआ है। इसके परिणाम स्वरूप पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपकी सामाजिक छवि पर असर पड़ सकता है। नौकरीपेशा हैं तो सतर्कता से काम लेना होगा। वैवाहिक जीवन में मतभेद उभर सकते हैं। माता की सेहत का ध्यान रखें। कारोबारी हैं तो लेन देने में सावधानी रखें।ALSO READ: मीन राशि पर सूर्य, शनि, राहु की युति: क्या देश दुनिया के लिए खतरे का है संकेत?

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

01 November Birthday: आपको 1 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 01 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Annual Numerology 2027 : मूलांक 4 वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जीवन में आएंगे कौनसे बदलाव? जानिए अंक भविष्यफल

Annual Numerology 2027 : मूलांक 3 वालों को नए अवसर मिलेंगे या बढ़ेंगी चुनौतियां? जानें वार्षिक अंक भविष्यफल

Weekly Horoscope: 2 से 8 नवंबर 2026 का राशिफल, क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह? जानें अपना भविष्यफल

अगला लेख