Daily Horoscope
✕

बुध का शनि की कुंभ राशि में गोचर से होगा 3 राशियों को बंपर लाभ, 3 को होगा नुकसान

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 11 फ़रवरी 2025 (16:56 IST)
11 फरवरी 2025 मंगलवार को बुध ग्रह ने शनि की कुंभ राशि में गोचर किया है। यह गोचर 3 राशियों के लिए शुभ परिणाम वाला माना जा रहा है, जबकि 3 राशियों के जातकों को सतर्क रहना होगा। बुध ग्रह खासकर आपकी बुद्धि, वाणी, शिक्षा, नौकरी और व्यापार पर ज्यादा प्रभाव डालता है। इसलिए इस संबंध में बुध के उपाय करके परेशानियों से बचा जा सकता है।
 
3 राशियों को बंपर लाभ:
मेष राशि: आपकी कुंडली के ग्‍यारहवें भाव में बुध का गोचर आपको नौकरी या व्यापार में लाभ देगा। धनलाभ अचानक से होगा। आपको आसानी सफलता मिलेगी। लंबी यात्रा के योग बनेंगे। जीवन में कुछ बदलाव आने के संकेत हैं। भाग्‍य का साथ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध सामान्य रहेगी।
 
मिथुन राशि: आपकी कुंडली के नौवें भाव में गोचर के चलते आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। इसके साथ ही आपको अपने वरिष्ठों का अच्‍छा सहयोग प्राप्‍त होने की आशा है। करियर को लेकर लंबी दूरी की यात्रा या विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। भाग्‍य का साथ मिलने की वजह से आपको धन लाभ होने के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। 
 
तुला राशि: आपकी कुंडली के पांचवें भाव में बुध का गोचर हुआ है। इसके परिणाम स्वरूप आपकी आध्‍यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। तीर्थ यात्रा का मौका मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में आप आत्‍मविश्‍वास के साथ अच्‍छी सफलता हासिल करेंगे। कारोबारी हैं तो अधिक मुनाफा होगा और आप विकास करेंगे।
 
3 राशियों को होगा नुकसान:
वृषभ राशि: आपकी कुंडली के दसवें भाव में गोचर के परिणाम स्वरूप धन से संबंधित परेशानियां खड़ी होने की आशंका है। पारिवारिक जीवन में समस्या हो सकती है। करियर और नौकरी में भी दिक्‍कत आ सकती है। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
कर्क राशि : आपकी कुंडली के आठवें भाव में गोचर हुआ है। इसके परिणाम स्वरूप आपकी यात्रा होगी और हो सकता है कि इस दौरान आपकी कोई चीज हो सकती है। यह समयावधि में नकारात्‍मक और सकारात्‍मक दोनों तरह के फल दे सकती है। कारोबारी को सतर्कता से काम करना होगा। नौकरीपेशा हैं तो वाणी पर संयम रखें। 
 
कन्या राशि: आपकी कुंडली में पहले और दसवें के स्वामी बुध का छठे भाव में गोचर मिले जुले परिणाम देगा। रिश्‍तों और सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान मानसिक तनाव रहेगा। नौकरी बदलने का विचार मन में आएगा। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। धैया बनाए रखें। समझदारी से काम लें।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 अक्‍टूबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

भविष्य मालिका: क्या चीन करेगा भारत पर हमला और बदल जाएगा दुनिया का भविष्‍य?

27 October Birthday: आपको 27 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (27 अक्‍टूबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 अक्‍टूबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख