dharma sangrah
✕

किस गिलास में पानी पिएं- कांच, चांदी, तांबा, पीतल या स्टील?

Updated: रविवार, 22 अगस्त 2021 (13:21 IST)
पानी पीने के लिए किस तरह के पात्र का उपयोग करना चाहिए और किस पात्र में पानी पीने से क्या होगा यह जानना जरूरी है, क्योंकि जल से ही आपका जीवन संचालित होता है। इसी से रोग और इसी से निरोगी हुआ जा सकता है। अत: जानिए कि किस गिलास में पानी पीने से क्या होगा।
 
 
चांदी के बर्तन जिस घर में होते हैं वहां सुख, वैभव और संपन्नता आती है। अत: घर में पीतल, तांबा और चांदी के ही बर्तन होना चाहिए। लोहे, प्लास्टिक या स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
 
चांदी का गिलास : 
1.चांदी के ग्लास में पानी पीने से सर्दी-जुकाम की समस्या दूर होती है।
 
2.चांदी के चम्मच से शहद खाने से शरीर विषमुक्त होता है।
 
3 एकादश भाव में स्थित राहु तथा पंचम भाव में विराजमान केतु हेतु चांदी के गिलास में पानी पीएं।
 
4.यदि संभव हो तो हमेशा चांदी के बर्तन में पानी पीएं। चांदी बर्तन ना हो तो गिलास में पानी भरें और उसमें चांदी की अंगुठी डालकर पानी पीएं। यह प्राचीन, सरल और बहुत चमत्कारी तांत्रिक उपाय है। इससे धन संबंधी मामलों में राहत मिलती है।
 
पीतल का गिलास : 
1. पीतल के बर्तन में पानी पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
 
2. पीतल के बर्तन में पानी पीने से गुरुत्व का बल बढ़ता है।
 
3. पीतल के बर्तन में पानी पीने से पाचन तंत्र सुधरता है।
 
4. यदि आपकी गुरु कमजोर है तो पीतल के बर्तन का भोजन के लिए भी उपयोग करें।
 
तांबे का गिलास : 
1. तांबे के गिलास में पानी पीने से शरीर के दूषित पदार्थ यूरिन और पसीने से बाहर निकलते हैं।
 
2. ब्लड प्रेशन नियंत्रित रहता है और शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है।
 
3. तांबे के गिलास में पानी पीने से पेट संबंधी विकार भी दूर होते हैं। 
 
4. तांबा पानी को शुद्ध करने के साथ ही शीतल भी करता है।
 
5. तांबे के गिलास में पानी पीने से त्वचा संबंधी रोग भी नहीं होते हैं।
 
6. तांबे का पानी लीवर को स्वस्थ रखता है।
 
अन्य गिलास 
1. प्लास्टिक के गिलास में पानी पीने से सेहत संबंधी कई तरह के नुकसान होते हैं।
 
2. कांच के गिलास में पानी पी सकेत हैं परंतु इसका कोई फायदा नहीं। ये बर्तन पानी को स्टोर करने के लिए सही माने जाते हैं।
 
3. कांच और स्टील के बर्तन में गुनगुना या गर्म पानी पीने से सेहत संबंधी कई तरह के नुकसान होते हैं।
 
4. स्टील को लोहा माना जाता है। लोहा शनी ग्रह का कारण है। इसमें भी पानी पीने का कोई फायदा नहीं होता है।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 05 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

शुक्र का कन्या राशि में गोचर, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत; धन, करियर और समृद्धि में होगी तरक्की

Annual Numerology 2027 : क्‍या जन्मतिथि 6, 15 या 24 है? मूलांक 6 वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें वार्षिक अंक भविष्यफल

04 November Birthday: आपको 4 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 04 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

अगला लेख