sundarkand

सेहत के साथ किस्मत भी संवारती है लौंग, जानिए 6 चमत्कारिक फायदे

Updated: मंगलवार, 4 मई 2021 (16:02 IST)
laung ke fayde
 
आमतौर पर लौंग का प्रयोग सेहत और स्वाद के लिए किया जाता है लेकिन पूजा के कामों में भी लौंग का भरपूर उपयोग किया जाता है। तंत्र मंत्र में भी इसके चमत्कारी फायदे होते हैं, जानिए 6 अनूठे उपाय- 
 
बिगड़े काम बनाए लौंग : अगर किसी जरूरी काम में सफलता चाहते हैं तो एक नींबू के ऊपर 4 लौंग गाड़ दें और ॐ श्री हनुमते नम: मंत्र का 21 बार जाप कर उस नींबू को अपने साथ ले कर जाएं। हनुमानजी ने चाहा तो आपका काम बन जाएगा।
 
आरती में लौंग : सुबह पूजा के बाद आरती करते समय दीपक में 2 लौंग डाल कर आरती करें या कपूर में दो फूल वाले लौंग डालकर आरती करें। आपके हर काम सुगमता से होंगे और किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आएगी।
 
इच्छा के विपरीत कार्य होना : इच्छा के विरूद्ध कार्य करना पड़ रहा हो तो: कई बार व्यक्ति को किसी कारणवश या मजबूरी में अपनी इच्छा के विरुद्ध कोई कार्य करना पड़ता है। ऐसे में इसका नुकसान भी उठाना पड़ता है। यदि ऐसा है तो आप कपूर और एक फूल वाली लौंग एक साथ जलाकर दो-तीन दिन में थोड़ी-थोड़ी खा लें। आपकी इच्छा के विपरीत कार्य होना बंद हो जाएगा।
 
रूके हुए कार्यों की सिद्धि का प्रयोग : रूके हुए कार्यों की सिद्धि के लिए यह प्रयोग बहुत ही लाभदायक है। गणेश चतुर्थी को गणेश जी का ऐसा चित्र घर या दुकान पर लगाएं, जिसमें उनकी सूंड दाईं ओर मुड़ी हुई हो। इसकी आराधना करें। इसके आगे लौंग तथा सुपारी रखें। जब भी कहीं काम पर जाना हो, तो एक लौंग तथा सुपारी को साथ ले कर जाएं, तो काम सिद्ध होगा। लौंग को चूसें तथा सुपारी को वापस ला कर गणेश जी के आगे रख दें तथा जाते हुए कहें 'जय गणेश काटो कलेश।'
 
धनलाभ हेतु : कच्ची धानी के तेल के दीपक में लौंग डालकर हनुमानजी की आरती करें। अनिष्ट दूर होगा और धन भी प्राप्त होगा।
 
शत्रुनाशक उपाय : सात बार बजरंग बाण का पाठ करें तथा हनुमानजी को लड्डू का भोग लगाएं और पांच लौंग पूजा स्थान में देशी कर्पूर के साथ जलाएं। फिर भस्म से तिलक करके बाहर जाएं। यह प्रयोग आपके समस्त शत्रुओं को परास्त कर देगा।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 सितंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल का कर्क राशि में गोचर: 12 राशियों पर पड़ेगा बड़ा असर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान

11 सितंबर से बनेगा शनि-चंद्रमा का विषयोग: इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें अपनी राशि का हाल

09 September Birthday: आपको 09 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (09 सितंबर, 2026)

अगला लेख