shradh paksha
✕

Vasant Panchmi 2022 : वसंत पंचमी पर सूर्य-शनि-बुध का संयोग लेकिन कालसर्प योग से रहें सावधान

Updated: शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022 (14:33 IST)
Vasant panchami 2022: 5 फरवरी 2022 शनिवार को बसंत पंचमी पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन मां सरस्वती (Goddess Saraswati) की आराधना के साथ ही उनकी पूजा की जाएगी। बसंत पंचमी पर शुभ संयोग और ग्रह योग भी बन रहे हैं लेकिन साथ ही कालसर्प योग का साया भी है तो इस दिन रहें सावधान।
 
 
शुभ योग : इस दिन दो शुभ योग बन रहे हैं। 5 फरवरी को मकर राशि में सूर्य और बुध के रहने से बुधादित्य योग बन रहा है। वहीं सभी ग्रह 4 राशियों में विद्यमान रहेंगे। इस कारण केदार योग का भी निर्माण हो रहा है। 4 फरवरी को 7:10 बजे से 5 फरवरी को शाम 5:40 तक सिद्धयोग रहेगा। फिर 5 फरवरी को शाम 5.41 बजे से अगले दिन 6 फरवरी को शाम 4:52 बजे तक साध्य योग रहेगा। इसके अलावा इस दिन दिन रवि योग का सुन्दर संयोग भी बन रहा है। ऐसे में ये त्रिवेणी योग है। उत्तराभाद्रपद के दौरान सिद्ध योग, साध्य योग और रवि योग त्रिवेणी योग बना रहा है।
 
 
कालसर्प योग : ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस दिन त्रिवेणी योग के साथ ही ब्रह्मांड में चल रहा कालसर्प योग शुभता में बाधा डालेगा।
 
उल्लेखनीय है कि 31 दिसंबर, शुक्रवार की रात कालसर्प योग सुबह 5 बजे से बना है, जिसके चलते साल की शुरूआत इस अशुभ योग में हुई है। 13 जनवरी को ये योग खत्म हो जाएगा और फिर योग 27 जनवरी से पुन: ये योग प्रारंभ हो जाएगा, जो 24 अप्रैल 2022 तक रहेगा। इसके बाद कालसर्प योग पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। अब फिर यह योग गुरुवार, 27 जनवरी से पुन: प्रारंभ हुआ है जो अब रविवार, 24 अप्रैल 2022 तक रहेगा। ऐसे में तब के सभी त्योहारों पर काल सर्प योग का साया भी रहेगा। 
 
उपाय : 24 अप्रैल तक सभी सतर्क रहें। हनुमान चालीसा का पाठ करते रहें। शिव-पंचाक्षर स्त्रोत का नियमित पाठ करें। लाल चन्दन, अपामार्ग और दारुहल्दी को लौंग कपूर-घी के साथ मिलकर पूरे घर में धूनी दें। किसी भी प्रकार की तामसिक वस्तु का सेवन न करें और बुरे कर्मों से दूर रहें। प्रत्येक त्योहार पर दान पुण्य करते रहें।
 
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष, सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

सूर्य-राहु का नवपंचम योग, इन 5 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ; करियर और धन के नए अवसर

07 October Birthday: आपको 07 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (07 अक्‍टूबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 07 अक्‍टूबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Indira Ekadashi 2026: आज पितरों को मोक्ष दिलाने वाली इंदिरा एकादशी, जानें पूजा-तर्पण का शुभ मुहूर्त और पारण का समय

अगला लेख