Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

फिर चर्चा में है बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणियां, क्या है जोशीमठ से इसका कनेक्शन

बुधवार, 1 फ़रवरी 2023 (12:29 IST)
Prediction of 2023 : वर्ष 2023 का पहला माह गुजर चुका है। हमने इस माह में कई प्राकृतिक आपदाएं देखी हैं। वर्ष 2023 की वायरल भविष्वाणियों में धरती के पर्यावरण में महत्वपूर्ण बदलाव होने की भविष्यवाणी भी शामिल है। नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और संत अच्युतानंद जी महाराज की भविष्यवाणियों के अनुसार धरती महत्वपूर्ण बदलाव के दौर से गुजर रही है। आओ जानते हैं कि क्यों डरा रही है ये भविष्यवाणियां।
 
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी | baba vanga future predictions 2023 : बबा वेंगा की भविष्यवाणियों के जानकारों के अनुसार साल 2023 में सबसे बड़ी घटना होगी और वह है पृथ्वी की कक्षा में बदलाव होगा। इस घटना के गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। जैसा कि हम देख ही रहे हैं कि ग्लैशियर लगातार खत्म होते जा रहे हैं जिसके चलते जलवायु परिवर्तन की रफ्तार बढ़ गई है। जंगल और वर्षावन भी तेजी से खत्म हो रहे हैं और धरती के भीतर यानी भूगर्भीय हलचलें भी बढ़ गई है। खासकर हिमालय क्षेत्र में जो कि धरती का केंद्र है इसके अस्तित्व पर अब खतरा मंडराने लगा है। 
 
मानव की गतिविधियों के कारण हिमालय के पहाड़ अब धंसने लगे हैं जोकि संपूर्ण धरती के अस्तित्व के लिए सबसे बड़ा खतरा है लेकिन इसकी गंभीरता को कोई समझ नहीं पा रहा है। भारत, पाकिस्तान, रशिया और चीन मिलकर हिमालय को बर्बाद कर रहे हैं। आने वाला समय डरावना साबित हो सकता है क्योंकि इसकी शुरुआत जोशीमठ से हो चुकी है। 
 
सोशल मीडिया पर जोशीमठ के कई घरों में दरार और जगह-जगह की तस्‍वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। जोशीमठ का इलाका समुद्र तल से करीब छह हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है और यह सिस्मिक जोन 5 में भी आता है। जाहिर है यह जगह प्राकृतिक आपदाओं के लिहाज से काफी संवेदनशील भी है। पिछले कुछ दिनों में यहां भूधंसाव की घटना में काफी तेजी आई है। जोशीमठ में हो रही इस घटना को लेकर कई लोग ऐसा मान रहे है कि बाबा वेंगा की भविष्‍यवाणी सच तो साबित नहीं होने वाली है।
 
साल की शुरुआत में ही उत्तराखंड के जोशीमठ के सैकड़ों घरों में दरारें आ गई है और हजारों लोगों को वहां से निकलने का आदेश भी दिया गया है। सिर्फ जोशीमठ ही नहीं बद्रीनाथ, हेमकुंड और केदारनाथ के अस्तित्व पर भी अब खतरा मंडराने लगा है।
क्यों हो रही है डरावणी भविष्यवाणियां : दरअसल, कोरोना महामारी ने देश और दुनिया के हालात बदल दिए हैं। महामारी से उभरे भी नहीं थे कि कि रूस और यूक्रेन के युद्ध ने और मुश्‍किल हालात पैदा कर दिए हैं। दुनियाभर में इस वक्त प्राकृतिक आपदाएं, बाढ़ के प्रकोप के बीच बढ़ती महंगाई ने कई देशों की आर्धिक स्थिति बदहाल कर दी है। कई देशों में दंगे, जन आंदोलन और राजनीतिक उथल पुथल चल रही है जिसके चलते यह माना जा रहा है कि आने वाला समय और भी ज्यादा भयानक हो सकता है। इसी डर के बीच भविष्वाणियां चर्चा में हैं।
 
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी | baba vanga future predictions 2023 : बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के जानकारों के अनुसार साल 2023 में सबसे बड़ी खगोलीय घटना होगी और पृथ्वी की कक्षा में बदलाव होगा। इस घटना के गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। बाबा वेंगा ने वर्ष 2022 में भारत में भुखमरी की भविष्यवाणी भी की थी। उन्होंने कहा था कि 2022 में दुनियाभर में तापमान में गिरावट होन के कारण टिड्डियों का प्रकोप बढ़ जाएगा। टिड्डियों के हमले से भारत में फसलों को भारी नुकसान होगा और अकाल जैसी की स्थिति पैदा हो सकती है। उल्लेखनीय है कि बाबा वेंगा ने 2022 में ऑस्ट्रेलिया के अलावा कुछ एशियाई देशों में भयंकर बाढ़ को लेकर आशंका जताई थी, जो सच साबित हुई है। भारत और पाकिस्तान में बाढ़ से हुई तबाही को सभी ने देखा है। पुर्तगाल सहित यूरोप के कई देश जल संकट का सामना कर रहे हैं।

Show comments

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

Vakri Budh 2026: बुध की वक्री चाल से बदलेगी 12 राशियों की किस्मत, जानें आपका हाल

त्रिग्रही योग योग से 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, मौका न चुकें 3 उपाय करें

सभी देखें

Weekly Horoscope 06 to 12 July 2026: 06 से 12 जुलाई तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

05 July Birthday: आपको 5 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 जुलाई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope: 6 से 12 जुलाई 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?

अगला लेख