sundarkand

बुरी आदतें देती हैं बड़े-बड़े दुख : कैसे सुधारें अपने ग्रहों को

Updated: सोमवार, 18 अप्रैल 2022 (12:32 IST)
मनुष्य जन्म से लेकर अपनी कार्यप्रणाली अनुसार कर्म करता है। जाने-अनजाने में शुभ-अशुभ दोनों ही कर्म करता है। सात्विक व तामसी प्रवृत्ति प्रत्येक व्यक्ति के अंदर होती है। हम छोटी-छोटी-सी आदतों से भी अपने जीवन में ग्रहों को ठीक व अपने अनुकूल कर सकते हैं।
 
जानिए अपनी छोटी-छोटी आदतों से कैसे सुधारें ग्रहों को?
 
1. मंदिर को साफ करते हैं तो बृहस्पति बहुत अच्छे फल देगा।
 
2. अपनी जूठी थाली या बर्तन उसी जगह पर छोड़ने से सफलता में कमी आती है। 
 
3. जूठे बर्तन को उठाकर जगह पर रखते हैं या साफ कर लेते हैं तो चंद्रमा व शनि ग्रह ठीक होते हैं।
 
4. देर रात जागने से चंद्रमा अच्छे फल नहीं देता है।
 
5. कोई भी बाहर से आए, उसे स्वच्छ पानी जरूर पिलाएं, राहु ग्रह ठीक होता है। राहु का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता।
 
6. रसोई को गंदा रखते हैं तो आपको मंगल ग्रह से दिक्कत आएंगी। रसोई हमेशा साफ-सुथरी रखेंगे तो मंगल ग्रह ठीक होता है।
 
7. घर में सुबह उठकर पौधों को पानी दिया जाता है तो हम बुध, सूर्य, शुक्र और चंद्रमा को मजबूत करते हैं।
 
8. जो लोग पैर घसीटकर चलते हैं, उनका राहु खराब होता है।
 
9. बाथरूम में कपड़े इधर उधर फेंकते हैं, बाथरूम में पानी बिखराकर आ जाते हैं तो चंद्रमा अच्छे फल नहीं देता है।
 
10. बाहर से आकर अपने चप्पल, जूते व मोजे इधर-उधर फेंक देते हैं, तो उन्हें शत्रु परेशान करते हैं।
 
11. राहु और शनि ठीक फल नहीं देते हैं अगर बिस्तर हमेशा फैला हुआ हो, सलवटें हों, चादर कहीं, तकिया कहीं।
 
12. चीखकर बोलने से शनि खराब होता है।
 
13. बुजुर्गों के आशीर्वाद से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है तथा गुरु ग्रह अच्छा होता है।
 
14. अपशब्द बोलने व गालियां देने से गुरु और बुध खराब होते हैं। यदि आप भी गालियां देने के शौकीन हैं तो बुढ़ापे में बिस्तर पकड़ने के लिए तैयार रहें।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

शुक्र और शनि का समसप्तक योग, 4 राशियों के लिए धन का योग, पलट जााएगी किस्मत

श्रावण मास में सपने में शिवजी के दर्शन होने का क्या है मतलब?

श्रावण मास में सपने में सांप दिखना देता है ये 15 संकेत, जानिए क्या हो सकता है इसका मतलब?

अगला लेख