sundarkand
✕

जल्दी शादी करनी है तो यह उपाय आपके लिए है

Updated: शुक्रवार, 24 नवंबर 2017 (16:22 IST)
शीघ्र विवाह के लिए यह सरल उपाय आजमाएं
 
शादी का मौसम शुरु होते ही विवाह योग्य संतान के माता-पिता चिंति‍त होने लगते हैं। ज्योतिषियों के चक्कर लगने लगते हैं और उपाय आजमाए जाते हैं। आइए हम आपको बताते हैं हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट की सलाह और उपाय...  
 
* यदि किसी लड़के या लड़की की कुंडली में सूर्य की वजह से विवाह होने में बाधा उत्पन्न हो रही हो तो प्रतिदिन ब्रह्ममुहूर्त में सूर्य को जल चढ़ाएं और इस मंत्र का जप करें। मंत्र: ॐ सूर्याय: नम:
 
* कुंडली में मंगल के कारण विवाह में विलंब होने पर चांदी का चौकोर टुकड़ा सदैव अपने पास रखें। विवाह शीघ्र होगा।
 
* सूर्य की बाधा होने पर विवाह प्रस्ताव के जाते समय थोड़ा गुड़ खाकर और पानी पीकर जाना चाहिए। साथ ही लड़के या लड़की की माता को गुड़ खाना छोड़ देना चाहिए।
 
* तांबे का एक चौकोर टुकड़ा जमीन में दबा दें, इससे सूर्य की बाधा समाप्त हो जाएगी। शीघ्र विवाह होगा।
 
* प्रति शनिवार को शिवजी पर काले तिल चढ़ाएं, इससे शनि की बाधा समाप्त हो जाएगी और शादी शीघ्र होगी।
 
* शनिवार को बहते पानी में नारियल बहाएं, इससे राहू की बाधा दूर होगी।
 
* एक तरफ से सिकी हुईं आठ मीठी रोटियां भूरे कुत्ते को खिलाएं।
 
* शनिवार को काले कपड़े में साबुत उड़द, लोहा, काला तिल और साबुन बांधकर दान करें।
 
* काले घोड़े की नाल का छल्ला सीधे हाथ की मध्यमा अंगुली (मीडिल फिंगर) में पहनें।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 सितंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल (14 से 20 सितंबर 2026): जानें किन मूलांक वालों पर रहेगी किस्मत मेहरबान?

12 September Birthday: आपको 12 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

बुध का हस्त नक्षत्र में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन के साथ करियर में भी मिलेगा बड़ा लाभ

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (12 सितंबर, 2026)

अगला लेख