suvichar

क्या आपको भी होता है गुरुवार को तनाव? जानें ज्योतिष अनुसार कारण

Updated: गुरुवार, 20 सितम्बर 2018 (14:33 IST)
क्या गुरुवार का दिन आपके लिए ठीक नहीं होता, या फिर इस दिन आपका घर में विवाद होता है? कई लोगों का मानना है कि गुरुवार का दिन उनके लिए अच्छा नहीं होता या फिर तनाव भरा होता है। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो जरूर पढ़ें यह जानकारी - 
 
हम में से कई लोगों ने यह महसूस किया होगा कि अक्सर उनके किसी विशेष दिन झगड़े अवश्य होते हैं। वैसे तो हर दिन की शुभता के लिए अलग उपाय है लेकिन कई बार गुरुवार के दिन ऐसे अनुभव मंगल के प्रभाव के कारण भी हो सकते हैं।
 
इसके लिए आपको अपनी कुंडली में मंगल के शुभ या अशुभ होने के बारे में जानकारी लेनी चाहिए। 
अगर आप नहीं जानते कि आपका मंगल कैसा है तो उसे जानने के लिए अपने दिन और आसपास की चीजों पर ध्यान दीजिए।
 
ज्यादातर ज्योति‍षी का मानना है कि अगर कुंडली में मंगल कमजोर हो तो गुरुवार का दिन प्रतिकूल रहता है। आप भी अपने सप्ताह पर नजर रखिए अगर लगातार गुरुवार के दिन तनाव बना रहे तो समझें कि मंगल दोषपूर्ण है। 
 
जिनका मंगल ठीक नहीं रहता है उन्हें अक्सर नकारात्मक विचार आते रहते हैं, मन दुखी रहता है, बृहस्पतिवार को बिना किसी बात के नोकझोंक या बोलचाल बंद होती है या झगड़े होते हैं। 
 
अत: मंगल का अवश्य उपाय करें। यानी मंगल की वस्तुएं दान करें लेकिन मीठा कभी भूल कर भी दान न करें। मूंगा पहनें या मंगल के मंत्र का जाप करें। पीले वस्त्र न पहनें। 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

13 August Birthday: आपको 13 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 13 राशियों का राशिफल (13 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 अगस्‍त 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

खग्रास सूर्य ग्रहण आज रात: कितने बजे लगेगा ग्रहण? जानें क्या करें और किन कामों से बचें

15 अगस्त को कर्क में बुध और गुरु का गृहयुद्ध, मेष राशि के लोग बचकर रहें, अन्य राशि का क्या?

अगला लेख