shradh paksha
✕

5 अचूक उपाय, शर्तिया धनवान बनाए

Updated: रविवार, 19 नवंबर 2017 (12:34 IST)
विशेष उपाय धन कमाने से पहले आजमाएं 
व्यक्ति धनवान बनता है या तो अपने भाग्य के बल पर या कर्म के बल पर, लेकिन कभी-कभी यह दोनों ही बल समाप्त हो जाते हैं तो कहते हैं निर्बल के बल राम या धर्म के करो कोई उपाय। धन प्राप्ति के लिए कुछ लोग लक्ष्मी माता का पूजन करते हैं, कुछ तुलसी का पौधा घर में रखकर प्रतिदिन सुबह शाम घी का दीपक जलाते हैं और कुछ लोग प्रति शुक्रवार लक्ष्मी-नारायण मंदिर जाकर सफेद रंग की मिठाई चढ़ाते हैं, लेकिन यहां प्रस्तुत हैं 5 विशेष उपाय।
 
1. लक्ष्मी का प्रतीक कौड़ियां : पीली कौड़ी को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। कुछ सफेद कौड़ियों को केसर या हल्दी के घोल में भिगोकर उसे लाल कपड़े में बांधकर घर में स्थित तिजोरी में रखें। कौड़ियों के अलावा एक नारियल की विधि-विधान से पूजा कर उसे चमकीले लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख दें।
 
2. शंख का महत्व : शंख समुद्र मंथन के समय प्राप्त चौदह अनमोल रत्नों में से एक है। लक्ष्मी के साथ उत्पन्न होने के कारण इसे लक्ष्मी भ्राता भी कहा जाता है। यही कारण है कि जिस घर में शंख होता है वहां लक्ष्मी का वास होता है। घर में शंख जरूर रखें।


3. पीपल की पूजा : प्रति शनिवार को पीपल को जल चढ़ाकर उसकी पूजा करेंगे तो धन और समृद्धि में बढ़ोत्तरी होगी।
 
4. ईशान कोण : घर का ईशान कोण हमेशा खाली रखें। हो सके तो वहां पर जलभरा एक पात्र रखें। चाहे तो वहां जल कलश भी रख सकते हैं।
 
5. बांसुरी रखें घर में : बांस निर्मित बांसुरी भगवान श्रीकृष्ण को अतिप्रिय है। जिस घर में बांसुरी रखी होती है, वहां के लोगों में परस्पर प्रेम तो बना रहता है और साथ ही सुख-समृद्धि भी बनी रहती है।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

11 October Birthday: आपको 11 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

मंगल गुरु के साथ शनि का नवपंचम योग, इन राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता

मंगल-गुरु-राहु का षडाष्टक योग: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिल सकता है बड़ा लाभ

Weekly Horoscope: 12 अक्‍टूबर से 18 अक्‍टूबर 2026 का राशिफल, हर राशि के लिए क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह?

सूर्य का चित्रा नक्षत्र में गोचर 2026: 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

अगला लेख