sundarkand

ants in house good or bad : घर में काली चींटियां हैं तो जानिए शुभ संकेत

Updated: मंगलवार, 19 जनवरी 2021 (18:29 IST)
अगर घर में चींटियां निकल रही हैं तो यह आपके जीवन में होने वाली किसी घटना का संकेत है।
 
चींटियां घर में ऊपर की ओर जा रही है या नीचे के ओर जा रही हैं। इसके अलावा आपके घर में आई चींटियों को कुछ खाने को मिल रहा है या नहीं...  यह भी होने वाली कई घटनाओं पर केंद्रित होना माना जाता है।
 
लाल चींटी और काली चींटी अलग बातों का संकेत देती हैं।
 
अगर आपके घर में काली चीटियां आ रही हैं तो सुख और ऐश्वर्य वाला समय आने के संकेत देती हैं। 
 
काली चींटियां सामान्य तौर पर घरों में चलती हुई दिखाई देती हैं। कई बार लोग काली चींटियों को शकर, आटा जैसे खाद्य पदार्थ भोजन के लिए डालते हैं।

काली चींटियों को खाना खिलाना शुभ होता है। अगर चावल के भरे बर्तन से चींटियां निकल रही हैं तो यह शुभ संकेत होते हैं। कुछ ही दिनों में आपकी धन वृद्धि होने वाली है। व्यक्ति की आर्थिक स्थिति अच्छी होने जा रही है। काली चीटियां भौतिक सुख वाली चीजों के लिए शुभ है।
 
इस दिशा से आने वाली चीटियां शुभ
 
निश्चित दिशाओं से आपके घर चीटियां आती हैं तो आपके लिए यह शुभ संकेत हो सकता है। काली चींटियां आपके घर में उत्तर दिशा से आती हैं तो आपके लिए शुभ संकेत होते हैं। दक्षिण दिशा से आ रही हों तो यह भी फायदेमंद होगा। पूर्व दिशा से चींटियां आ रही हैं तो सकारात्मक सूचना आपके घर आ सकती है। पश्चिम दिशा से चींटियां आएंगी तो आपकी बाहर यात्रा के योग बन सकते हैं।
लाल चींटियां घर में दिखे तो हो जाएं सावधान
 
अगर आपके घर में कहीं भी लाल चीटियां दिखाई देती हों तो सावधान हो जाएं। लाल चींटियां अशुभ का संकेत मानी जाती हैं। भविष्य की परेशानियों, विवाद, धन से खर्च होने के संकेत भी चींटियां देती हैं। 
 
अगर लाल चींटियां आपके घर आ रही हैं तो यह सभी अशुभ काम आपके साथ हो सकते हैं। लेकिन लाल चींटियां मुंह में अंडा लेकर घर से जाए तो यह अच्छे संकेत के रुप में देखा जाता है। चींटियों को खाने के लिए खाद्य पदार्थ डालना चाहिए। अगर चीटियां आपके घर में भूखी रहेंगी तो यह भी अशुभ संकेत माने जाते हैं।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

बुधादित्य राजयोग से बदलेगी इन 5 राशियों की तकदीर, करियर और कारोबार में मिल सकती है बड़ी सफलता

अंक-दर्शन : रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग–5 : तेजपत्ता)

सूर्य-शनि का नवपंचम योग: इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, सफलता के खुलेंगे नए रास्ते

06 August Birthday: आपको 6 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (6 अगस्‍त, 2026)

अगला लेख