Hanuman Chalisa

Astrology : 4 राशियों को वर्षों तक मिलेगा इस राजयोग का लाभ, बस एक काम जरूर करें

शनिवार, 10 जून 2023 (15:38 IST)
Akhand Samarajya Rajyog 2023 : अगले हफ्ते ग्रहों के परिवर्तन से महत्वपूर्ण योग और राजयोग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष मान्यता के अनुसार इस बार अखंड साम्राज्य योग के साथ ही नव पंचम राजयोग का निर्माण भी हो रहा है जिसके चलते 4 राशियों को वर्षों तक लाभ होता रहेगा। बस उन्हें एककाम करना है तो फायदा ही फायदा होगा।
 
क्या होता है अखंड साम्राज्य राजयोग : 
  1. बृहस्पति ग्रह जब वृषभ लग्न के साथ एकादश भाव, सिंह लग्न के साथ पंचम भाव, वृश्चिक लग्न के साथ दूसरे और पंचम भाव सहित कुंभ लग्न के साथ द्वितीय और ग्यारहवें भाव के कारक माने जाते हैं तो अखंड साम्राज्य योग का निर्माण होता है।
  2. देवगुरु 2रें, 5वें और 11वें भाव के स्वामी होकर अखंड साम्राज्य योग का निर्माण कर रहे हैं। वृषभ लग्न के गुरु 11 घर में, सिंह लग्न में पांचवें, वृश्चिक लग्न में दूसरे और पांचवें घर तथा कुंभ लग्न में दूसरे और ग्यारह घर के कारक को माना जाता है।
  3. कुंडली के 2रे, 9वें और 11वें घर में गुरु मजबूत चंद्रमा के साथ बैठे हो तो अखंड साम्राज्य योग का निर्माण होता है। कुंडली के दूसरे, 10वें, 11 घर के स्वामी एक केंद्र में स्थित होता है तब अखंड साम्राज्य योग का लाभ मिलता है।
 
नवपंचम राजयोग : 
उपरोक्त योग का प्रभाव:
 
मेष राशि : इस राज के जातकों को उपरोक्त राजयोग का लाभ मिलेगा, क्योंकि इनके तीसरे भाव में शुक्र एवं ग्यारहवें भाव में शनि विराजमान हैं। ऐसे में यदि आप व्यापारी हैं तो व्यापार में दोगुनी बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा हैं तो वेतनवृद्धि के साथ ही पदोन्नति होगी। लंबी यात्रा का योग भी बनेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी।
 
वृषभ राशि : आपकी राशि में दूसरे में शुक्र एवं दशम में शनि का विराजमान होगा शक्तिशाली योग बना रहा है। इससे अचानक से आर्थिक लाभ होगा। नौकरी में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पदोन्नति और वेतन वृद्धि के प्रबल योग हैं । व्यापारी हैं तो महत्वपूर्ण रूप से लाभ होगा। सेहत और संबंधों में तेजी से सुधार होगा।
 
सिंह राशि : भूमि, भवन या वाहन के मालिक बनेंगे। कमाई में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के संग संबंधों में सुधार होगा। सेहत में भी तेजी से सुधारा होगा। पुराने रोग और कष्ट समाप्त होंगे। मन का संपात पिटेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।
 
मिथुन राशि : आपकी के लिए यह योग बहुत ही महत्व पूर्ण है। आपकी मान प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। सेहत और संबंधों में सुधार होगा। जीवन में हर ओर से सकारात्मक समाचार सुनाई देंगे। सुख और सुविधाओं का विस्तार होगा। मनोकामनाएं पूर्ण होगी।
अखंड साम्राज्य योग का लाभ:
  1. धन की कभी कमी नहीं रहती। 
  2. पैतृक संपत्ति का मालिक बन सकता है।
  3. नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में उन्नति करता है।
  4. सुख सुविधा का विस्तार होता है।
  5. संतान सुख का फल प्राप्त करता है।
  6. आध्यात्मिक शक्ति का ज्ञान होता है।
  7. पारिवारिक सुख मिलता है।

Show comments

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?

Vastu Shastra: वास्तु के ये 10 नियम बदल सकते हैं घर का माहौल, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

गुरु का शनि के नक्षत्र में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 उपाय

Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि हो रही है शुरू, 5 गुप्त कार्य करने से होगी मनोकामना पूर्ण

सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 आसान उपाय

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (10 जुलाई, 2026)

10 July Birthday: आपको 10 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 जुलाई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Chaturmas 2026: चातुर्मास में क्या करना चाहिए? जानें पुण्य कमाने के तरीके

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

अगला लेख