Daily Horoscope
✕

3 माह पहले ही एक पादरी ने कर दी थी ट्रंप पर हमले की भविष्यवाणी, वायरल वीडियो में और क्या कहा

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 15 जुलाई 2024 (17:16 IST)
Attack on donald trump: अमेरिका के पेंसिलवेनिया में पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर उस समय जानलेवा हमला हुआ जब वे चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। हमले में बंदूकधारी समेत 2 लोगों की मौत हो गई। गोली ट्रंप के कान पर लगी और उनके कान से खून निकलने लगा। लेकिन एक ईसाई पादरी ने ट्रंप कर हमले की भविष्यवाणी 3 माह पूर्व ही कर दी थी। अब उनकी भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।ALSO READ: किसने चलाई डोनाल्ड ट्रंप पर गोली, FBI ने किया खुलासा
 
ट्रंप पर हमले के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने पादरी की इस भविष्यवाणी का वो वीडियो शेयर किया है जो देखते ही देखते वायरल हो गया है। भविष्यवाणी करने वाले पादरी का नाम ब्रैंडन बिग्स (Brandon Biggs) है। बताया जा रहा है कि इस पादरी ने मार्च में ही इस हमले की भविष्यवाणी कर दी थी।  
 
इस वीडियो में बिग्स कहते हैं कि ईश्वर ने उन्हें ऐसी बहुत सारी घटनाओं के बारे में बताया है, जो अमेरिका में जल्द होने जा रही हैं। ईश्‍वर ने कहा है कि अभी अमेरिका में बहुत कुछ होना है। मैंने ट्रंप पर जानलेवा हमले देखा है, मैंने देखा है कि बुलेट उनके कान को छेदती हुई चली गई। मैंने ये भी देखा कि वह इस बीच जमीन पर गिरे और भगवान को याद करने लगे। मैंने उन्हें राष्ट्रपति चुनाव जीतते भी देखा। 
<

Recorded on 3/14/24 (verified), Pastor Brandon Biggs recounts a prophecy he saw.

"I saw an attempt on [Trump's] life that this bullet flew by his ear and it came so close to his head that it busted his ear drum. And I saw, he fell to his knees during this timeframe..."#Trump pic.twitter.com/W1BGNOPrFg

— Yunasai (@XYunasai) July 15, 2024 >
पादरी ने इस वीडियो में अमेरिका में मंदी की भी भविष्यवाणी भी की है। उन्होंने वायरल हो रहे वीडियो में कहा है कि मैंने राष्ट्रपति चुनाव के बाद अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मंदी भी देखी है जो देश के इतिहास में अब तक की सबसे भयावह मंदी होगी। प्रभु ने बताया है कि ये समय बहुत खराब रहने वाला है।
 
तीन महीने पहले हुई भविष्यवाणी का वीडियो इंटरनेट पर वायरल है। पादरी के इस वीडियो को मार्च 2024 में यूट्यूब पर शेयर किया गया था।ALSO READ: डोनाल्ड ट्रंप पर चली गोली, कान से निकला खून, क्या बोले पीएम मोदी?
 
पूर्व राष्ट्रपति ने अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर कहा कि एक सरसराहट की आवाज, और गोलियों की आवाज सुनकर मैं तुरंत समझ गया था कि कुछ गलत हुआ है और तुरंत गोली मेरी त्वचा को छूकर निकल गई। बहुत सारा खून निकल गया था तो मुझे एहसास हुआ कि क्या कुछ हो रहा है। इस घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए ट्रंप ने सीक्रेट सर्विस और दूसरी कानूनी एजेंसियों का शुक्रिया कहा है।
 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख