• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आलेख
  6. 8 नवंबर 2012 : क्या कहती है आपकी राशि
Written By WD

8 नवंबर 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

आज का दिन कैसा होगा आपके लिए

8 नवंबर 2012
FILE

मेष- भाइयों से लाभ एवं संबंध अच्छे बनेंगे। यश व मान मिलेगा। लाभ का समय बना रहेगा। मेल-मिलाप से उलझा मामला सुलझ जाएगा। आय का स्रोत बढ़ेगा। दांपत्य सुख प्राप्त होगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। मांगलिक समाचार मिलेंगे। विरोधी पक्ष के हावी होने से परेशानी खड़ी होगी। अध्ययन में आलस्य नुकसानदेह साबित होगा। पराक्रम, पुरुषार्थ के कार्यों में अच्‍छी सफलता मिलेगी। नौकरी में सफलता। दोपहर बाद का समय अनुकूल नहीं है। व्यापार-व्यवसाय में माल का उठाव बहुत कम रहने वाला है। नौकरी में कर्मचारियों का असहयोग रहेगा। परिवार में किसी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

वृषभ- नौकरी में उन्नति का अवसर मिलेगा। खर्च की पूर्ति होगी। पुरानी बाधा दूर होगी। रोजमर्रा का काम तय होगा। बाहरी सुविधा मिल जाएगी। मनन-चिंतन से लाभ मिलेगा। स्वाध्याय करें। गुरुपूजन से लाभ होगा। जनभावना का ख्याल रखना होगा। पराक्रम की कमी से कार्य पूर्ण नहीं कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में पर्याप्त लाभदायक दिन है। माता-पिता या बुजुर्गों की सेवा करेंगे। भूमि, संपत्ति, वाहन का प्रयोग करते समय सावधानी रखें। पुरुषार्थ बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी आदि के कार्यों में आपके पक्ष में निर्णय रहेगा।

मिथुन- धार्मिक प्रसंग बनेगा। स्वास्थ्य में ताजगी बनी रहेगी। परिश्रम का सुखद परिणाम प्राप्त होगा। धैर्य रखें। सत्कर्म करें। परस्पर विषयपरक विचार से पुरानी समस्या दूर होगी। शारीरिक दिक्कत नजरअंदाज न करें। प्रेम-प्रसंग में प्रगाढ़ता आएगी। शिक्षा से संबंधित कामकाज बनेंगे। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। व्यय अधिक होगा। व्यवस्था करना होगी। डूबत ऋण में वृद्धि होगी। यात्रा में सावधानी रखें। सामान की ‍चोरी का भय रहेगा। नौकरी में अधिकारी से मतभेद, विवाद रहेगा। कारोबारी काम में अरुचि रहेगी।

कर्क- नौकरी में अधिकार में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ मनोरंजन कार्यक्रमों में दिन व्यतीत होगा। कड़वा समय परेशानी बढ़ाएगा। अपनों से विरोध उभरेगा। संसाधन की कमी परेशान ‍बनाए रखेगी। कार्य सिद्ध होंगे। सफलता एवं सम्मान की प्राप्ति होगी। मित्र मिलेंगे। कारोबार में अवसरों को भुना नहीं पाएंगे। मेहनत का फल न मिलने से निराशा रहेगी। शत्रु वर्ग पराजित होंगे। प्रियजनों के कारण भावनात्मक कष्ट होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें। उदर विकार होगा। विदेशी व्यापार के संबंध में चर्चा होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह- मांगलिक कार्य होगा। नौकरी में योग्यता, ईमानदारी का पुरस्कार मिलेगा। व्यवसाय परिवर्तन का विचार त्यागना होगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आने से खुशी होगी। खर्च की चिंता नहीं रहेगी। प्रेम-प्रसंग में मनुहार करनी पड़ेगी। मनोरंजन में समय कटेगा। साझा भाव बना रहेगा। रोजगार की उन्नत संभावना है। संपर्कों से लाभ होगा। सुख मिलेगा। सामाजिक स्तर पर नि:स्वार्थ कार्य प्रतिष्ठा देंगे। अध्यात्म को जीवन में अमल में नहीं ला पाएंगे। अस्वस्थता एवं आलस्य का अनुभव करेंगे। कामकाज के प्रति मन में उत्साह रहेगा। योजनाबद्ध तरीके से काम करें। हितकर रहेगा।

FILE
कन्या- नया कारोबार प्रारंभ होने के लिए परिवार में चर्चा होगी। नौकरी में रुका हुआ धन प्राप्त होने से खुशी होगी। कोई वाहन की खरीदी करेंगे। कारोबारी नीति को सम्मान मिलेगा। आय का नवीन स्रोत बन सकता है। स्वास्थ्य सुधरेगा। प्रसन्नता प्राप्त होगी। मित्रों का साहचर्य रहेगा। धन व्यय की संभावना है। स्वजनों का खोया विश्वास पुन: प्राप्त होगा। भाइयों का सहयोग व्यापार को ऊंचाई देगा। पारिवा‍रिक सुख की प्राप्ति होगी। मानसिक सुख रहेगा। घरेलू कामकाज में व्यस्त रहेंगे। यश, मान-सम्मान प्राप्त होने का योग है।

तुला- कोई पुरानी इच्छा की पूर्ति होने से खुशी होगी। परिवार में मांगलिक कार्य होगा। पारिवारिक समस्या समाधान मिलेगा। संतान की चिंता निवारण होगा। अपनों का साथ बना रहेगा। दुखों का अभाव तथा सुख का सद्भाव प्राप्त होगा। प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापारिक गतिविधि के संचालन में रुकावट रहेगी। वाहनों की गति नियंत्रित रखें। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। आपके मनोनुकूल कार्य बनेंगे। प्रियजन से भावनात्मक पीड़ा होगी। लाभ प्राप्त होने का योग है। व्यवसाय में मेहनत, आत्मविश्वास का फल मिलेगा।

वृश्चिक- स्थान परिवर्तन का योग है। बुद्धि से निर्णय करना हितकर रहेगा। दूरदराज की यात्रा होगी। धनलाभ होगा। व्यापारिक पुनर्गठन करना लाभदायक रहेगा। परिवार में विवाद संबंधी चर्चा होगी। नौकरी में आत्मविश्वास बढ़ेगा। खर्च की चिंता नहीं रहेगी। सीमित संसाधन से काम चलाना पड़ेगा। बाहरी मदद का अभाव बना रहेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा। सुखानुभूति प्राप्त होगी। माधुर्य प्राप्त होगा। शांति और समन्वय रखें। अतिरिक्त धनलाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। सांस्कृतिक गतिविधि दैनिक दिनचर्या प्रभावित करेगी। उत्तर‍दायित्वों की पूर्ति होगी।

धनु- विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। परिवार में परिश्रम, सरलता, मिलनसारिता से स्वामी प्रबल रहेगा। लाभ का सौदा हाथ में आएगा। आपसी सलाह से काम तय होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। प्रसन्नतापूर्वक वातावरण रहेगा। सुख-संचय की वृत्ति रहेगी। साहस, ‍‍विश्वास तथा आत्मबल से कार्य में सफलता मिलेगी। आनंद की प्राप्ति होगी। वस्तु गुम होने का अनजाना भय रहेगा। दैनिक निरंतता के चलते अरुचि की स्थिति बनेगी। नवीन योजना का विस्तार होगा। प्रगतिवर्धक समाचार मिलेगा। आय से अधिक धन खर्च होगा। यात्रा को टालना हितकर रहेगा। उपहार मिलेगा।

मकर- चालू योजना तय होगी। यात्रा प्रवास शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में सम्मान तथा प्रसिद्धि मिलेगी। परिवार सहित मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। नौकरी में पूरा ध्यान अपने काम पर रहेगा। दिन हर्ष, खुशी का रहेगा। परिश्रम, प्रयास का लाभ मिल जाएगा। सफलता के संकेत हैं। लक्ष्य से वंचित न हों। व्यवस्था का सहयोग मिलेगा। शरीर स्वस्‍थ रहने से मन प्रसन्न रहेगा। निजी संबंधों में ‍अपने विचार कम रखें। कामकाज में शिथिलता रहेगी। लेखनादि कार्यों में मन नहीं लगेगा। अतिथि आगमन हो सकता है। व्यय पर नियंत्रण रखें। मतभेद से बचें।

कुंभ- संतान के कार्य में खुशी होगी। घर का वातावरण हंसी-खुशी का रहेगा। व्यवसाय में ‍परिवर्तन लाभदायी रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कारोबारी समस्या का समाधान मिलेगा। आपसी सहमति से उत्साहित रहेंगे। अर्थ मजबूत बना रहेगा। समस्या से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक लाभ के योग उत्तम हैं। सद्प्रयास करें। वाहन खरीदने से संबंधित निर्णय हित में रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में ‍अतिविश्वास से नुकसान होगा। आज का दिन शुभ एवं अनुकूल रहेगा। व्यर्थ की चिंता दूर होगी। महिला जाति की सलाह उपयोगी रहेगी। खानपान पर संयम रखें।

मीन- युवाओं के कामकाज में परिवर्तन संभावित है। जीवनसाथी के साथ नए वाहन की खरीदी होगी। परिवार में आपके कार्य की सराहना होगी। किसी पुरानी इच्छा के पूरा होने से खुशी होगी। आपसी सहमति बनी रहेगी। दूसरों का सहयोग मिलेगा। आगे की योजना तय होगी। वास्तविकता का सामना करें। ईश्वर स्मरण से कार्य में सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक स्तर पर व्यर्थ बहस से बचें। पारिवा‍रिक दायित्वों की पूर्ति होगी। आर्थिक समस्या हल होगी। कुटुम्बियों का सुख-सहयोग रहेगा। मित्र मिलन होगा। साहस बढ़ेगा।