Daily Horoscope
✕

पर्स में भूलकर भी नहीं रखें यह 7 सामान, वरना हो सकते हैं कंगाल

Updated: रविवार, 19 नवंबर 2017 (13:11 IST)
अक्सर हमारा पर्स कई बेकार की सामग्री से भरा रहता है। आलस के कारण हम उसे साफ भी नहीं करते लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आलस और गलती ही आपकी परेशानी का कारण है। जी हां,  पर्स में रखी कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो धन के आगमन को रोकती हैं। अगर आपके पर्स में भी रखी हैं यह 7 चीजें तो इन्हें फौरन निकाल बाहर करें।

पुराने और कटे-फटे नोट:
हाल ही में नोटबंदी की वजह से पुराने नोट अब प्रचलन में नहीं है। क्यों ना आप भी पुराने नोटों को अपने पर्स से बाहर का रास्ता दिखाएं। कटे-फटे घिसे हुए पुराने नोट मन:स्थिति को बेचैन करते हैं। सोच में नकारात्मकता लाते हैं, इन्हें तुरंत हटाएं।  

पुराने बिल :
यह भी वास्तविकता है कि आप पुराने बिलों को अत्यधिक संभालने के चक्कर में पर्स में ही रखना पसंद करते हैं लेकिन वह वृत्ति धन के आगमन को रोकती है। पुराने बिलों को सम्भाल कर अलमारी या अन्य सुरक्षित स्थान पर रखें।

दिवंगत परिजन की तस्वीर :  
घर में किसी का देहांत हो जाए तो उनकी तस्वीरों से हमारा भावनात्मक जुड़ा़व हो जाता है लेकिन यह आदत हमारे धन के प्रबल योग को भी कमजोर करती है। शुभता की दृष्टि से भी यह उचित नहीं है। अपने निकटतम की स्मृतियों को घर में और यादों में सहेजे पर्स में नहीं।

उधारी का हिसाब :
हमने  जिनसे उधार लिया है और जिन्होंने हमसे उधार लिया है यह दोनों ही हिसाब किसी डायरी में लिखकर घर में ही रखें। पर्स में रखने से धन की आमद पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

इष्टदेव की तस्वीर :
हमारी श्रद्धा के अनुसार हम देवी-देवताओं की तस्वीर को पर्स में रखते हैं लेकिन यह वृत्ति उचित नहीं है। तस्वीर के बजाय आप उनके यंत्र पर्स में रख सकते हैं।

ब्लेड-चाकू या अन्य तीखी-नुकीली सामग्री :  
अक्सर कुछ लोग अपनी सुरक्षा और हिफाजत के लिए ब्लेड-चाकू या अन्य नुकीली सामग्री रखते हैं लेकिन इन्हें रखने से नकरात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कई बार अनजाने में यही चीजें स्वयं के लिए खतरनाक साबित हो जाती हैं। धन के लिए तो यह शत्रु सामग्री है। अगर सुरक्षा के लिए इन्हें रखना जरूरी है तो पर्स के गोपनीय जेब में रखें।

फालतु कागज़ात:
 जो भी अनुपयोगी सामग्री है, बेकार है, काम की नहीं है उन्हें जितनी जल्दी हो सके बाहर का रास्ता दिखाएं क्योंकि पर्स में पुराने पड़े कागज़ात और बेकार सामग्री को रखने से धन नहीं ठहरता और मां लक्ष्मी को भी ऐसा सामान पसंद नहीं है।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

23 October Birthday: आपको 23 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (23 अक्‍टूबर, 2026)

Shukra Gochar 2026: 24 अक्टूबर से बदलेगी किस्मत! शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन इन 7 राशियों को बनाएगा धनवान

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 अक्‍टूबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

शुक्र प्रदोष व्रत रखने के क्या फायदे हैं और जानिए खास 5 उपाय

अगला लेख