biodatamaker

सोने से पहले अपने सिरहाने से हटा दीजिए ये 5 चीजें, वरना हो सकती है मुसीबत

Updated: मंगलवार, 22 जनवरी 2019 (17:37 IST)
सोने से पहले सभी कार्य खत्म करना, मन शांत होना, हाथ-पैर धोना जैसी बातों का ख्याल तो आप रखते ही हैं, लेकिन कुछ और भी ऐसी बातें हैं जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए। दरअसल सोते वक्त आपके सिरहाने रखी वस्तुएं आपके मन, सेहत और जीवन में गहरा प्रभाव डालती हैं। कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जो अनजाने में हम सिरहाने रखकर सो जाते हैं, लेकिन इनका असर नकारात्मक भी हो सकता है। जानिए ऐसी ही 5 चीजें, जो सोने से पहले अपने तकिये या बिस्तर के पास से हटाना बेहद जरूरी है - 
 
1 अखबार या मैग्जीन - अगर आपको सोने से पहले पढ़ने की आदत है, और नींद आने पर आप अखबार या मैग्जीन को अपने सिरहाने ही रखकर सो जाते हैं तो आप गलत करते हैं। सिरहाने अखबार या मैग्जीन रखना आपके जीवन को प्रभावित कर सकती है।
 
2 फोन या कोई स्वचलित वस्तु - चाहे आपका फोन हो, लैपटॉप हो या फिर कोई भी ऐसी चीज जो स्वचलित हो, सिरहाने रखना ठीक नहीं है। यह आपकी मानसिक शांति तो भंग करते ही हैं, शारीरिक समस्याओं का कारण  भी बन सकते हैं।
 
3 ओखली - अगर आप रात को सोते समय बिस्तर के नीचे या सिरहाने की ओर ओखली रखी होती है, तो इसे तुरंत हटा दें। इससे आपके रिश्तों में तनाव आता है। 
 
4 पर्स - अगर सोते वक्त सिरहाने गलती से भी पर्स या वॉलेट रखते हैं, तो आपके खर्च बढ़ सकते हैं। इसलिए सोने से पहले पर्स को नियत स्थान पर रखें।
 
5 रस्सी - सोने से पहले चेक कर लें कि आपके सिरहाने या बिस्तर के आसपास रस्सी तो नहीं है, अगर है तो इसे तुरंत हटाएं। यह आपके जीवन और जरूरी कार्यों में बाधा उत्पन्न करती है। 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope: 17 से 23 अगस्त 2026 का राशिफल: जानें नौकरी, व्यापार, प्रेम और स्वास्थ्य का साप्ताहिक हाल

15 August Birthday: आपको 15 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 अगस्‍त, 2026)

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 17 अगस्त से 23 अगस्त 2026: जानें आपके मूलांक का सटीक राशिफल

अगला लेख