dharma sangrah
✕

धनतेरस से पहले ही इन 5 राशियों पर प्रसन्न हैं मां लक्ष्मी, जानिए कारण

Updated: सोमवार, 1 नवंबर 2021 (10:09 IST)
Dhanteras 2021 : धनतेरस पर इस बार 5 राशियों के लिए बहुत ही शुभ योग बन रहे हैं। ग्रह गोचर के अनुसार आओ जानते हैं कि कहीं आपकी राशि तो नहीं है इसमें शामिल। 30 अक्टूबर 2021 को शुक्र ग्रह ( 30 october 2021 shukra ka rashi parivartan ) धनु राशि में गोचर करेगा। इस आधार पर 6 राशियों के दिन धन तेरस के पहले ही चमक जाएंगे।
 
ALSO READ: धनतेरस 2021: 12 राशियों के 12 उपाय, धन की करेंगे झमाझम बरसात
धनतेरस राशिफल 2021 ( Dhanteras Rashifal 2021 ) :
 
1. मेष : मेष राशि के अच्छे दिन गुरु पुष्य नक्षत्र से ही प्रांभ हो गए थे। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। इस दौरान सभी तरह के संकटों से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक लाभ होने के साथ मान-सम्मान में वृद्धि भी होगी। भवन, भूमि और वाहन खरीदने के योग हैं। 30 अक्टूबर 2021 को शुक्र का गोचर रहेगा। शुक्र मेष राशि के जातकों के लिए दूसरे और सातवें घर का स्वामी है। इस गोचर की अवधि में शुक्र आपके नवम भाव में प्रवेश करेगा। 
ALSO READ: धनतेरस पर खरीदें इन 5 में से कोई 1 पीली वस्तु, घर में बरसेगा धन, रह जाएंगे चकित
3. मिथुन : यदि आपकी राशि मिथुन है तो दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। बेरोजगार हैं तो रोजगार मिलेगा। व्यापारी हैं तो लाभ होगा और छात्र हैं तो सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेग। धन लाभ होगा और आर्थिक समस्याओं का अंत होगा। शुक्र, बुध का मित्र ग्रह है और मिथुन राशि के पांचवें घर और बारहवें घर की अध्यक्षता करता है, यह ग्रह इस अवधि के दौरान आपके सातवें घर में गोचर करेगा। यह गोचर आपके लिए शुभफलदायी होगा।
 
4. सिंह : यदि आपकी राशि सिंह है तो समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नती होगी। व्यापार व्यवसाय में लाभ मिलेगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। इस गोचर की अवधि में शुक्र पंचम भाव में गोचर करेगा। आपकी राशि के लिए यह समय धनयोग और रचनात्मक कार्यों का है। कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे और नौवें घर का स्वामी है और यह उनके घरेलू सुख, संपत्ति के चौथे घर में गोचर करेगा। यह गोचर उनके लिए सुखदायी है।
5. कन्या : बुध और चंद्र कन्या राशि में हैं। चंद्र मानसिक शक्ति का कारक है तो बुध बुद्धि की शक्ति का। ऐसे में कन्या राशि वालों के लिए यह शुभ समय है। इससे मानसिक और पारिवारिक परेशानी दूर होगी। करियर, नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा। बुध आपके द्वितीय और तृतीय भाव में रहेंगे। बुध के इस गोचर से आर्थिक परेशानियां दूर होंगी और धनलाभ के योग बनेंगे।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

शुक्र का कन्या राशि में गोचर, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत; धन, करियर और समृद्धि में होगी तरक्की

Annual Numerology 2027 : क्‍या जन्मतिथि 6, 15 या 24 है? मूलांक 6 वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें वार्षिक अंक भविष्यफल

04 November Birthday: आपको 4 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 04 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख