Hanuman Chalisa
✕

अक्षय तृतीया पर ऐसे करें पूजन, आज अवश्य करें ये कार्य...

Updated: मंगलवार, 17 अप्रैल 2018 (17:20 IST)
वैशाख शुक्ल तृतीया को अक्षय तृतीया कहते हैं। इसी दिन से सतयुग का आरंभ होता है इसलिए इसे युगादि तृतीया भी कहते हैं। चूंकि इस दिन किया हुआ जप, तप, ज्ञान तथा दान अक्षय फल देने वाला होता है अतः इसे 'अक्षय तृतीया' कहते हैं।

यदि तृतीया मध्याह्न से पहले शुरू होकर प्रदोष काल तक रहे तो श्रेष्ठ मानी जाती है। इस दिन जो भी शुभ कार्य किए जाते हैं, उनका बड़ा ही श्रेष्ठ फल मिलता है। यह व्रत दान प्रधान है। इस दिन अधिकाधिक दान देने का बड़ा माहात्म्य है।
अक्षय तृतीया व्रत-पूजन कैसे करें-
 
* व्रत के दिन ब्रह्म मुहूर्त में सोकर उठें।
 
* घर की सफाई व नित्य कर्म से निवृत्त होकर पवित्र या शुद्ध जल से स्नान करें।
 
* घर में ही किसी पवित्र स्थान पर भगवान विष्णु की मूर्ति या चित्र स्थापित करें।
 
निम्न मंत्र से संकल्प करें-
 
ममाखिलपापक्षयपूर्वक सकल शुभ फल प्राप्तये
भगवत्प्रीतिकामनया देवत्रयपूजनमहं करिष्ये।
 
संकल्प करके भगवान विष्णु को पंचामृत से स्नान कराएँ।
 
षोडशोपचार विधि से भगवान विष्णु का पूजन करें।
 
भगवान विष्णु को सुगंधित पुष्पमाला पहनाएँ।
 
नैवेद्य में जौ या गेहूँ का सत्तू, ककड़ी और चने की दाल अर्पण करें।
 
अगर हो सके तो विष्णु सहस्रनाम का जप करें।
 
अंत में तुलसी जल चढ़ाकर भक्तिपूर्वक आरती करनी चाहिए। इसके पश्चात उपवास रहें।
 
*** 
 
अक्षय तृतीया के दिन अवश्य करें ये काम...
 
* इस दिन समुद्र या गंगा स्नान करना चाहिए।
 
* प्रातः पंखा, चावल, नमक, घी, शक्कर, साग, इमली, फल तथा वस्त्र का दान करके ब्राह्मणों को दक्षिणा भी देनी चाहिए।
 
* ब्राह्मणों को भोजन कराना चाहिए।
 
* आज के दिन नवीन वस्त्र, शस्त्र, आभूषणादि बनवाना या धारण करना चाहिए।
 
* नवीन स्थान, संस्था, समाज आदि की स्थापना या उद्घाटन भी आज ही करना चाहिए।
 
* इस दिन सत्तू अवश्य खाना चाहिए।

ALSO READ: अक्षय तृतीया पर ऐसे करें ग्रहों की शांति के दान...
 
*** 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 अक्‍टूबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

शनि का उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत; धन-करियर में मिलेगा बड़ा लाभ

शुक्र की वक्री चाल से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में होंगे सकारात्मक बदलाव

05 October Birthday: आपको 05 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (05 अक्‍टूबर, 2026)

अगला लेख