17 सितंबर 2013 : क्या कहती है आपकी राशि
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल
मेष- आपको रुपयों की प्राप्ति में बाधाएं आएंगी। शत्रु व विरोधी आपके विरुद्ध कोई गुप्त योजना या षड्यंत्र रच सकते हैं। निर्णय गलत होंगे।विशेष- अनार का सेवन करें।
वृषभ- आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे असफलता न निराशा ही हाथ लगेगी। आपके अपने ही आपके साथ विश्वासघात करेंगे, सावधान रहें।विशेष- सेबफल का सेवन करें।
मिथुन- ग्रह स्थिति फिर एक बार आपके पक्ष में आएगी। कोई नया काम आरंभ हो सकता है। यात्राएं आर्थिक लाभ प्रदान करेंगी। धन का लाभ होगा।विशेष- खरबूजे का सेवन करें।
कर्क- आपको कामकाज के प्रति आपका समर्पण इतना अधिक रहेगा कि उसके आगे घर-परिवार, रिश्तेदार, नातेदार सभी चीजें गौण हो जाएंगी।विशेष- टमाटर का सेवन करें।
सिंह- आपके घर मेहमानों व रिश्तेदारों का आगमन होगा व आप उनकी आवभगत में व्यस्त रहेंगे। दिमागी शांति बनाए रखें व धैर्य से कार्य करें।विशेष- गाजर का सेवन करें।
कन्या- आपको प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होगी। धन-ऐश्वर्य व आनंद की प्राप्ति होगी। आप कहीं बाहर घूमने या फिल्म देखने जा सकते हैं।विशेष- लाल मिर्च का सेवन करें।
तुला- आपको प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी। रोमांस व प्रेम के लिहाज से आप पूरे फॉर्म में रहेंगे। पार्टनर से चले आ रहे विवाद किसी के माध्यम से हल हो जाएगी।विशेष- सेबफल का सेवन करें।
वृश्चिक- गर्मी से आप काफी परेशान रहेंगे। मौसमी बीमारियां रहेंगी। किसी पारिवारिक मित्र के बारे में आपको कुछ ऐसी बात पता चलेगी जिससे आप परेशान हो उठेंगे।विशेष- लाल मिर्च का सेवन करें।
धनु- आपके घर पर मेहमानों का आगमन होगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। रिश्तेदारों व परिवार के लोगों के साथ आप व्यस्त रहेंगे। कोर्ट-कचहरी में सफलता मिलेगी।विशेष- अनार का सेवन करें।
मकर- रुपयों-पैसों के लेन-देन में किसी पर भी विश्वास न करें अन्यथा धोखा हो सकता है। प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिल जाएगी। शत्रु व विरोधी परास्त होंगे। विशेष- तरबूज का सेवन करें।
कुंभ- लोग आपके बारे में एक गलत अवधारणा बनाएंगे। आप पर कोई बदनामी या दाग भी लग सकता है। कामकाज को गंभीरता से लें व दो नंबर का काम बंद रखें।विशेष- टमाटर का सेवन करें।
मीन- लंबी दूरी की यात्राओं द्वारा धन प्राप्त होने के आसार हैं। परिश्रम व मेहनत रंग लाएगी। काम व परिवार के मोर्चे पर आपको संतोष अनुभव होगा। धन प्राप्ति के योग हैं।विशेष- गाजर का सेवन करें।