13 सितंबर 2013 : क्या कहती है आपकी राशि
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...
मेष- मेहनत व परिश्रम रंग लाएगा। आपको यह महसूस होगा कि कड़ी मेहनत व कठोर परिश्रम से दुनिया में सब कुछ हासिल किया जा सकता है। लक्ष्य की ओर निशाना साधेंगे।विशेष- दही का सेवन करें।
वृषभ- घर, ऑफिस व दफ्तर में आपको पूरी मदद मिलेगी। हास-परिहास व मनोरंजन में अधिक समय व्यतीत होगा। घर की मरम्मत या किसी बिगड़ी वस्तु को सुधारेंगे।विशेष- दूध का सेवन करें।
मिथुन- रोजमर्रा व दैनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। करियर, नौकरी में आपको कोई बेहतर जॉब ऑफर या अवसर सुलभ हो सकता है। कामकाज व व्यापार में कुछ जिम्मेदारी संभालेंगे। विशेष- पनीर का सेवन करें।
कर्क- आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। वाहन का सुख प्राप्त होगा। सभी रुके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कोई पुरस्कार भी आपको मिल सकता है।विशेष- छाछ का सेवन करें।
सिंह- किसी से कुछ बोलचाल या मनमुटाव हो जाएगा। दूसरों के झगड़ों में आप अपनी टांग नहीं अड़ाएं अन्यथा मुंह की खानी पड़ सकती है। आपका घरेलू बजट बिगड़ सकता है।विशेष- मिश्री का सेवन करें।
कन्या- करियर की दृष्टि से आपको नया ऑफर मिल सकता है। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। कामकाज की अधिकता के साथ-साथ लाभ की भी अधिकता रहेगी।विशेष- आलू का सेवन करें।
तुला- समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा तथा यश में भी वृद्धि होगी। उच्च अधिकारी वर्ग से पूर्ण सहयोग मिलेगा। इससे आपके कई शुभ एवं महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध होंगे। लाभ भी मिलेगा।विशेष- घी का सेवन करें।
वृश्चिक- आपके आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग की मेहरबानी बनी रहेगी। राजकीय व अदालती कार्यों में परेशानी भी होगी, परंतु समस्या का समाधान भी मिलेगा।विशेष- दही का सेवन करें।
धनु- आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। सरकारी पक्ष से लाभ होगा। धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। नवीन कार्य की योजना बनेगी। पारिवारिक कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे।विशेष- दूध का सेवन करें।
मकर- आपको खर्च की अधिकता रहेगी। व्यवसाय को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सुधार आएगा। रात्रि को खानपान हल्का रखे। उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत रहेंगे।विशेष- दही का सेवन करें।
कुंभ- आपको परिश्रम का पूरा फल नहीं मिलेगा और कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। हाथ में आया पैसा जा सकता है। वाहन संभलकर चलाएं, दुर्घटना के योग हैं।विशेष- आलू का सेवन करें।
मीन- समय अति अनुकूल है अत: आप कोई विशेष कार्य शुरू कर सकते हैं। भाग्य का सितारा साथ देगा। चापलूसों से बचें। आपके प्रयत्नों व तनाव एवं अशांति से राहत मिलेगी।विशेष- काजू का सेवन करें।