Hanuman Chalisa
✕

क्या आप जानते हैं, साल भर के 12 सूर्य होते हैं, पढ़ें खास जानकारी

Updated: मंगलवार, 27 नवंबर 2018 (14:37 IST)
सूर्य को नवग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य प्राणीमात्र की जीवनीशक्ति भी है। सूर्य के प्रकाश के बिना इस विश्व में कहीं भी जीवन सम्भव नहीं। वहीं ज्योतिष शास्त्र में सूर्य प्रतीक है आत्मा का, सत्ता का, राजसी जीवनशैली का।

जब किसी जातक की जन्मपत्रिका में सूर्य शुभ होते हैं तब उस जातक का जीवन समृद्धिशाली होता है। उसे अपने जीवन में यश-प्रतिष्ठा, धन-धान्य व समस्त सुखों की प्राप्ति होती है।

लेकिन जब किसी जातक की जन्मपत्रिका में सूर्य अशुभ होते हैं तब वह जातक को जीवन घोर असफ़लताएं प्रदान करते हैं। ऐसी ग्रहस्थिति में सूर्य की आराधना कर जातक अपने जीवन में आए अवरोध व बाधा को दूर कर संकट से मुक्त होकर लाभ प्राप्त कर सकता है।

इसके लिए जातक को संपूर्ण वर्ष के द्वादश आदित्यों (12 सूर्यों) को प्रात:काल अर्घ्य देकर उनके नाम का स्मरण करना श्रेयस्कर रहता है। हमारे शास्त्रों में संपूर्ण वर्ष के द्वादश आदित्यों का वर्णन मिलता है। आइए जानते हैं कि वर्ष के द्वादश आदित्यों के नाम कौन से हैं-
 
1. चैत्र-धाता
2. वैशाख-अर्यमा
3. ज्येष्ठ-मित्र
4. आषाढ़-अरूण
5. श्रावण-इन्द्र
6. भाद्रपद-विवस्वान
7. अश्विन-पूषा
8. कार्तिक-पर्जन्य
9. अगहन(मार्गशीर्ष)-अंशुमान
10. पौष-भग
11. माघ-त्वष्टा
12. फ़ाल्गुन-जिष्णु
 
 
सूर्यदेव की प्रसन्नता हेतु करें भानु-सप्तमी व्रत-
 सूर्य-सप्तमी व्रत प्रत्येक माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को किया जाता है। इस दिन व्रती प्रात:काल स्नान के उपरांत  उस माह के अधिष्ठाता सूर्य का नाम उच्चारण करते हुए सूर्यदेव को कुंकुम मिश्रित जल से अर्घ्य दें। तत्पश्चात् दिन भर उपवास रखकर सायंकाल सूर्यास्त से पूर्व बिना नमक वाला भोजन कर उपवास का पारण करें। इस व्रत को करने से सूर्यदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
 
-ज्योतिर्विद् पं हेमंत रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
 
ALSO READ: सूर्य देव की आरती : ॐ जय सूर्य भगवान

ALSO READ: सूर्य कैसे दूर करते हैं अपनी दिव्य किरणों से रोगों को, पढ़ें एक जरूरी लेख

लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Numerology Horoscope: 23 से 29 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें साप्ताहिक भविष्यफल

राहु का मकर राशि में प्रवेश, 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानिए किसकी चमकेगी किस्मत

Weekly Horoscope: 23 से 29 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, आखिरी सप्ताह किसके लिए लाएगा खुशियां? जानें अपना भविष्यफल

Budh Nakshatra Parivartan: विशाखा नक्षत्र में बुध की एंट्री, जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान

अगला लेख