sawan somwar

शुभ मुहूर्त 2021 : 11 जुलाई को रवि पुष्य का शुभ संयोग, जानिए खरीदारी के मुहूर्त

Updated: रविवार, 11 जुलाई 2021 (08:43 IST)
Ravi Pushya
 
 
 
इस वर्ष रविवार, 11 जुलाई को रवि पुष्य नक्षत्र का बहुत ही शुभ संयोग बन रहा है। रवि पुष्य योग का निर्माण तब होता है जब रविवार के दिन पुष्य नक्षत्र होता है। यह योग शुभ मुहूर्त का निर्माण करता है जिसमें सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं। इस योग को मुहूर्त में गुरु पुष्य योग के समान ही महत्व दिया गया है। 

 
हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व माना गया है। इस बार 11 जुलाई को रवि पुष्य का संयोग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। इस शुभ मुहूर्त में किए जाने वाले सभी कार्य सफल अवश्य ही होते हैं। रविवार को आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है और इसी तिथि से आषाढ़ मास का शुक्ल पक्ष आरंभ भी हो रहा है। इसी दिन से आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का प्रारंभ भी हो रहा है। गुप्त नवरात्रि इस बार आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा 11 जुलाई से शुरू होकर आषाढ़ शुक्ल नवमी, रविवार, 18 जुलाई 2021 तक यह पर्व मनाया जाएगा। 
 
रवि पुष्य नक्षत्र के दिन आभूषण, फर्नीचर, कपड़ा, ऑटोमोबाइल्स, जमीन, मकान, भूमि क्रय विक्रय और इलेक्ट्रॉनिक चीजों की खरीदारी करना बहुत ही शुभ माना गया है। इस नक्षत्र में मंत्र जाप, दीक्षा, उच्च शिक्षा, आध्यात्मिक ज्ञान, अनुष्ठान और यात्रा आरंभ करने के लिए यह दिन सर्वश्रेष्ठ होता है। पुष्य नक्षत्र के दिन माता पार्वती के श्राप के कारण मांगलिक विवाह करना अशुभ माना गया है, अत: पुष्य नक्षत्र में शुभ विवाह को छोड़कर अन्य कोई भी कार्य बिना झिझक किया जा सकता है। 
 
इस बार का रवि पुष्य योग साल 2021 का पहला और आखिरी योग होगा। इसकी खासियत यह है कि यह योग बहुत लंबे समय तक बना रहेगा। 
 
रवि पुष्य योग का शुभ समय- 
 
रविवार, 11 जुलाई 2021 को सुबह से लेकर रात्रि के करीब 2.20 मिनट तक यह योग रहेगा। ज्यादा देर तक इस शुभ संयोग बनने से इसका महत्व काफी बढ़ गया है। इस नक्षत्र में आप खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि रविवार, 8 अगस्त 2021 को पुन: रवि पुष्य नक्षत्र योग बनेगा, लेकिन वह सुबह 9.00 बजे तक ही रहेगा। इस तरह का अगला विलक्षण संयोग वर्ष 2022 में 10 अप्रैल को बनेगा, जब पूरा दिन रवि पुष्य योग बना रहेगा। 
 
-आरके.
 
ALSO READ: Astro Tips : मेहनत का नहीं मिलता फल तो क्या करें, 5 उपाय

ALSO READ: श्रावण मास में ब्रजमंडल में रहती है हिंडोले, रासलीला और घटा उत्सव की धूम

 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

24 August Birthday: आपको 24 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (24 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

23 August Birthday: आपको 23 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (23 अगस्‍त, 2026)

अगला लेख