Hanuman Chalisa
✕

Mithun Rashi Varshik rashifal 2025 in hindi: मिथुन राशि 2025 राशिफल: कैसा रहेगा नया साल, जानिए भविष्‍यफल और अचूक उपाय

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 27 नवंबर 2024 (14:14 IST)
Gemini zodiac sign horoscope 2025 : यदि आपका जन्म 21 मई से 20 जून के बीच हुआ है तो सूर्य राशि के अनुसार आपकी राशि मिथुन है। चंद्र राशि के अनुसार यदि आपके नाम का अक्षर का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को और ह है तो भी आपकी राशि मिथुन है। इस बार वेबदुनिया लाया है आपके लिए कुछ स्पेशल। वर्ष 2025 में आपका करियर, पेशा, लव लाइफ, एजुकेशन, परिवार और सेहत का हाल जानिए विस्तार से। मई 2025 तक बृहस्पति का द्वादश भाव से गोचर शिक्षा और नौकरी लिए बेहतर है। लव लाइफ के मामले में यह वर्ष अच्छा रहेगा। मई 2024 के मध्य के बाद वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आपको नित्य दुर्गा पूजा करना चाहिए। लकी वार बुधवार और लकी कलर हरा और केसरिया है। इसी के साथ ॐ दुर्ग दुर्गाय नम: या ॐ गणेशाय नमः: मंत्र का जाप आपको सुख एवं समृद्धि देगा। अब जानते हैं वार्षिक राशिफल विस्तार से।

ALSO READ: Mesh Rashi Varshik rashifal 2025 in hindi: मेष राशि 2025 राशिफल: कैसा रहेगा नया साल, जानिए भविष्‍यफल और अचूक उपाय
 
1. वर्ष 2025 मिथुन राशि वालों का करियर और पेशा| Gemini job and business horoscope Prediction for 2025:
आपकी कुंडली में शनि अष्टम और भाग्य स्थान के स्वामी हैं और अब 29 मार्च 2025 को शनि का गोचर आपके कर्म के दशम भाव में होने जा रहा है। इस भाव में विराजमान शनि की दृष्टि आपके द्वादश भाव, चतुर्थ भाव और सप्तम भाव पर जा रही है। दशम भाव का शनि नौकरी और व्यापार में उन्नति प्रदान करेगा। नौकरी में पदोन्नति के प्रबल योग बनेंगे और आपकी सैलरी में भी बढ़ोतरी होगी।। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में उनकी टीम का पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबारी है तो पिछले वर्ष की अपेक्षा यह वर्ष बेहतर लाभ देने वाला है। पूर्व में किए गए निवेश से लाभ होगा। बृहस्पति और शनि के प्रभाव के कारण आपको ज्यादा मेहनत नहीं करना पड़ेगी। कुल मिलाकर करियर, नौकरी और व्यापार के लिए नया वर्ष आपके लिए बहुत अच्छा साबित होने वाला है।
 
2. वर्ष 2025 मिथुन राशि वालों का एजुकेशन| Gemini School and College Education horoscope prediction 2025:
मई 2025 तक बृहस्पति का द्वादश भाव से गोचर शिक्षा के लिए बेहतर है। इस दौरान आप अपनी उच्च शिक्षा पाने के लिए विदेश जा सकते हैं। इसके बाद जब बृहस्पति का मिथुन राशि में यानी आपकी कुंडली के प्रथम भाव में गोचर होगा तब शिक्षा में रुकावट आ सकती है परंतु 29 मई 2025 को राहु मिथुन राशि के नवम भाव से गोचर करेगा जो कि शिक्षा की रुकावट दूर कर देगा। स्कूली छात्र हैं तो मनचाहे कॉलेज में एडमिशन मिलने की संभावना है। कॉलेज में पढ़ रहे हैं तो उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफल होने के प्रबल योग हैं। बस आपको 2 काम करना है- पहला यह कि कड़ी मेहनत करना है और दूसरा यह कि गुरु के उपाय करना है।
 
3. वर्ष 2025 मिथुन राशि वालों की विवाह और परिवार लाइफ| Gemini Marriage Life and Family horoscope Prediction for 2025:
वर्ष की शुरुआत के बाद 14 मई तक स्थिति जस-की-तस रहेगी। 14 मई को बृहस्पति का गोचर प्रथम भाव में होगा। प्रथम भाव से यह ग्रह पंचम और सप्तम भाव को देखेगा जिसके चलते यदि आप अविवाहित हैं तो इस साल आपका विवाह तय हो जाएगा। विवाहित हैं तो वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। घर-परिवार में सुख और समृद्धि बढ़ने के कारण खुशी का माहौल रहेगा। 14 मई 2024 तक आपको गुरुवार का उपवास करना चाहिए और घर परिवार की स्थिति को अपने अच्छा बनाने का प्रयास करें।
4. वर्ष 2025 मिथुन राशि वालों की लव लाइफ| Gemini love life horoscope Prediction for 2025:
14 मई को बृहस्पति ग्रह जब आपकी राशि के पहले भाव में रहकर आपके पंचम तथा सप्तम भाव को देखेंगे तो प्रेम प्रसंग में बेहतर समय की शुरुआत होगी। एक-दूसरे के प्रति प्रेम और विश्वास बढ़ जाएगा। हो सकता है कि आप विवाह करने का तय कर लें। ऐसे में आपकी मुश्किलें कम हो जाएगी। शुक्र का गोचर भी इसमें सहयोग करेगा। हालांकि प्यार के मामले में किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले अच्छे से सोच-समझ लें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। लड़कों को शुक्र के उपाय करना चाहिए और लड़कियों को पहले अपने करियर पर ध्यान देना चाहिए। 

ALSO READ: Vivah muhurat 2025: साल 2025 में कब हो सकती है शादियां? जानिए विवाह के शुभ मुहूर्त
 
5. वर्ष 2025 मिथुन राशि वालों का आर्थिक पक्ष| Gemini financial  horoscope Prediction for 2025:
नए वर्ष 2025 में राहु और केतु का राशि परिवर्तन आपको लाभ देगा। आर्थिक रूप से पहले की अपेक्षा और ज्यादा मजबूत होंगे। हालांकि आपको अपने अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण करना होगा क्योंकि साल की शुरुआत से लेकर मई महीने के मध्य तक धन के कारक बृहस्पति आपके द्वादश भाव में रहेंगे। मई के बाद ही आप भूमि या भवन लेने का विचार कर सकते हैं। हालांकि प्रॉपर्टी की अच्छे से जांच पड़ताल जरूर कर लें। शेयर बाजार में मिलाजुला साल रहेगा लेकिन गोल्ड में आप निवेश करते हैं तो यह समय बेहतर हैं। गुरु और बुध इस मामले में आपको सहयोग करेंगे।
 
6. वर्ष 2025 मिथुन राशि वालों की सेहत| Gemini Health horoscope Prediction for 2025: 
सेहत की दृष्टि से यह साल औसत रहेगा। पहले 6 माह सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। संतुलित जीवनशैली को अपनाकर रोग से बच सकते हैं। हालांकि कोई गंभीर रोग नहीं होगा लेकिन शरीर में किसी दर्द से परेशान रह सकते हैं। पेट में भी किसी प्रकार की समस्या हो सकती है। अनावश्यक चिंता से भी परेशानी खड़ी हो सकती है इसलिए मेंटल हेल्थ का भी ध्यान रखें। नियमित ध्यान करें और शनि एवं केतु के उपाय करें।
  
7. मिथुन राशि के लिए वर्ष 2025 अच्छा रहे इसके लिए करें ये उपाय| Gemini 2025 horoscope Remedies upay for 2025 in hindi:-
1. प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं।
2. बुधवार के दिन माता दुर्गा के मंदिर में गुड़हल का फूल अर्पित करें।
3. बुधवार के दिन कन्याओं को भोजन कराएं।
4. हर मंगलवार हनुमानजी के या शनिवार को शनिदेव के मंदिर जाएं।
5. आपका लकी नंबर 5, लकी रत्न पन्ना और मोती, लकी कलर हरा, पीला और केसरिया, लकी वार बुधवार और लकी मंत्र ॐ दुर्ग दुर्गाय नम: और ॐ गणेशाय नमः: मंत्र।

ALSO READ: Vrishabha Rashi Varshik rashifal 2025 in hindi: वृषभ राशि 2025 राशिफल: कैसा रहेगा नया साल, जानिए भविष्‍यफल और अचूक उपाय

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवपंचम और षडाष्टक योग से पलटेगी 5 राशियों की किस्मत, मिल सकते हैं बड़े लाभ

बुध का विशाखा नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानें राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 12 अक्‍टूबर, 2026

12 October Birthday: आपको 12 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

11 October Birthday: आपको 11 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख