suvichar
✕

धनु राशि वार्षिक लव लाइफ राशिफल 2024

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 7 फ़रवरी 2024 (11:19 IST)
Dhanu Rashi Love Life 2024 : यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ है तो सूर्य राशि के अनुसार आपकी राशि धनु है। यदि आप किसी के साथ पहले से ही प्रेम में है या कहें कि लव लाइफ जी रहे हैं तो जानिए कि 2024 में कैसी जमेगी आपकी आपने पार्टनर के साथ।
 
धनु राशि प्रेम-रोमांस लव लाइफ 2024 | Dhanu Rashi Love Romance Life 2024: आपकी राशि में बैठे मंगल और सूर्य वर्ष की शुरुआत में आपके व्यवहार में कुछ उग्रता बढ़ाएंगे जो आपके प्रेम संबंध या अन्य रिश्ते में तनाव बढ़ा सकते हैं। हालांकि बृहस्पति पंचम भाव में बैठकर आपके प्रेम संबंधों में संतुलन पैदा करेंगे। बुध और शुक्र की कृपा से आपके प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी। 
 
तीसरे भाव के शनि के कारण परिवार में भाई बहनों से संबंध बिगड़ सकते हैं। राहु चतुर्थ भाव में और केतु के दशम भाव में होने से पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थितियां बनती-बिगड़ती रहेंगी। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। मंगल जब चतुर्थ भाव में आएंगे तब सेहत संबंधी समस्या हो सकती है। बृहस्पति जब छठे भाव में होंगे तब पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।
 
वर्ष की शुरुआत में सूर्य और मंगल आपकी राशि में रहकर आपको उग्र बनाएंगे। इसके प्रभाव से दांपत्य जीवन में समस्या का जन्म हो सकता है। हालांकि पंचम में बृहस्पति के रहने से प्रेम संबंधों में सुधार होगा। संतान से संबंधित अच्छे समाचार मिल सकते हैं या संतान हो सकती है। वर्ष के मध्य में जन्मोत्सव, विवाह या अन्य संस्कार होने की प्रबल संभावना है। आप पर दूसरों का दायित्व भी आ सकता है। अविवाहित हैं तो विवाह के योग बनेंगे।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

बुध का क्रांतिवृत्त परिवर्तन: 5 राशियों के लिए बेहद शुभ, गणेश उत्सव में बप्पा की बरसेगी कृपा

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 सितंबर, 2026)

14 September Birthday: आपको 14 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 सितंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (13 सितंबर, 2026)

अगला लेख