sawan somwar

मूलांक 7 के लिए कैसा रहेगा साल 2024 का भविष्य

Updated: शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023 (18:28 IST)
numerology 2024 Mulank 7
Annual Horoscope 2024 of Radix Mulank 7 : अंक शास्त्र के अनुसार वर्ष 2024 का जोड़ 8 बन रहा है जो कि शनि का अंक है। इसमें 2 चंद्र का और 4 राहु का अंक है। इसलिए इस वर्ष को शनि के कारण जहां स्थायित्व वाला वर्ष माना जा रहा है वहीं चंद्र एवं राहु के कारण उतार-चढ़ाव भरा वर्ष कहा जा रहा है। यदि आपका मूलांक 7 है तो यह केतु का अंक है। जानिए वर्ष 2024 का भविष्यफल।
 
मूलांक 7
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख को हुआ है तो मूलांक 7 है)
 
भविष्यफल : 7 है तो केतु, 16 है तो केतु के साथ सूर्य और शुक्र और 25 है तो केतु के साथ चंद्र और बुध का भी प्रभाव रहेगा। जन्म दिनांक 7 है तो यह वर्ष अच्छा रहेगा, 16 और 25 है तो मिलाजुले प्रभाव वाला वर्ष रहेगा।
 
शिक्षा : छात्रों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपकी रुचि अपने विषयों में न होकर दूसरे विषयों में हो सकती है। अपना मन भटकने न दें। भाषा विज्ञान, धर्म, ज्योतिष एवं दर्शन के छात्रों को सफलता मिलेगी।
 
नौकरी : आपके बॉस और सहकर्मी से आपके संबंध काफी अच्छे रहेंगे और उनके सहयोग से तरक्की की संभावना है। आपको अहंकार और वाणी पर काबू रखना होगा नहीं तो पदोन्नति रुक सकती है।  
 
व्यापार : व्यापारियों के लिए यह वर्ष मेहनत का वर्ष है। देर से सही भविष्य में आपको मेहनत का फल अवश्य प्राप्त होगा। आप निवेश में लाभ प्राप्त कर सकते हैं और नए समझौतों पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।
रिलेशनशिप : प्रेम संबंध और दांपत्य जीवन के लिए यह साल अच्‍छा है। हालांकि वर्ष के मध्य में प्रेम संबंधों में खटपट हो सकती है। पारिवारिक मामलों में आपसी गलतफहमियों और जिद करने से बचने की जरूरत रहेगी। भूमि, भवन या वाहन से संबंधित मामलों में साल अच्छे परिणाम दे सकता है।
 
सेहत : पैरों को लेकर कोई समस्या हो सकती है। चोट और मोच से बचना होगा। चा संबंधी इन्फेक्शन, एलर्जी आदि से सतर्क रहना होगा। बाकी कोई बड़ी समस्या नहीं है।
 
खास अंक : साल 2024 में आप पर मुख्य रूप से 1, 4, 5, 6, 2 और 8 अंकों का विशेष प्रभाव रहेगा।
 
शुभ दिन : गुरुवार के अलावा सोमवार का दिन आपके लिए शुभ है।
 
शुभ रंग : शुभ रंग हल्का पीला और सफेद है।
 
रत्न : लहसुनिया या उपरत्न।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

बुध का पुष्य नक्षत्र में गोचर: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानें किसकी चमकेगी किस्मत

बुध का कर्क राशि में प्रवेश: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानें किसकी चमकेगी किस्मत

04 August Birthday: आपको 04 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (4 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 अगस्‍त 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख