suvichar

सिंह राशि वार्षिक लव लाइफ राशिफल 2024

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 7 फ़रवरी 2024 (11:13 IST)
Singh Sinh Rashi Love Life 2024 : यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ है तो सूर्य राशि के अनुसार आपकी राशि सिंह है। यदि आप किसी के साथ पहले से ही प्रेम में है या कहें कि लव लाइफ जी रहे हैं तो जानिए कि 2024 में कैसी जमेगी आपकी आपने पार्टनर के साथ।
 
सिंह राशि प्रेम-रोमांस लव लाइफ 2024 | Singh Rashi Love Romance Life 2024: वर्ष की शुरुआत में सूर्य और मंगल के पांचवे भाव में होने से प्रेम संबंधों में परेशानी खड़ी हो सकती है लेकिन यदि आप बृहस्पति के उपाय करते हैं तो इससे बच जाएंगे क्योंकि बृहस्पति नवम भाव में बैठकर पांचवें भाव में दृष्टि डाल रहे हैं। तब भी आप प्रेम संबंधों का लुत्फ उठा पाएंगे।
 
हालांकि केतु के दूसरे भाव में होने से यह पारिवार में सामंजस्यता को खत्म कर देगा, लेकिन यदि आप समझदारी से काम लेते हैं तो शुक्र और बुध आपके चतुर्थ भाव में रहकर पारिवारिक सुख दे सकते हैं। वर्ष के मध्य में बृहस्पति आपके दशम भाव में प्रवेश करेंगे और वहां से आपके द्वितीय भाव और आपके चतुर्थ भाव को विशेष दृष्टि से देखने के कारण आपके परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि कायम होगी। आपको बस अपने पिता की सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।
 
गुरु के नवम और फिर दशम भाव में गोचर के चलते घर परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। शनि और मंगल के कारण संतान पक्ष या उम्र से छोटे सदस्य की सेहत का ध्यान रखना होगा। पढ़ाई को लेकर भी चिंता रहेगी। प्रेम और रिश्तों को लेकर यह वर्ष सामान्य ही रहने वाला है।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

बुध का कर्क राशि में प्रवेश: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानें किसकी चमकेगी किस्मत

04 August Birthday: आपको 04 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (4 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 अगस्‍त 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

12 अगस्त 2026 का सूर्य ग्रहण: 100 साल बाद इस देश में दिन में छाएगा अंधेरा, जानिए कहां-कहां दिखेगा

अगला लेख