dharma sangrah
✕

Vrat 2023 List: सुहाग के लिए 2023 में आने वाले त्योहार, पति की लंबी आयु और सफलता के लिए 4 व्रत

Updated: शुक्रवार, 16 दिसंबर 2022 (10:47 IST)
Hindu vrat tyohar calendar 2023: हिन्दू धर्म में पति, पुत्र और पुत्रियों की सेहत, लंबी आयु और खुशी के लिए कई सारे व्रत बताएं गए हैं जिन्हें घर की महिलाएं रखती हैं। संतान के निमित्त रखे जा रहे व्रत से संतान की सुरक्षा के साथ ही उसकी लंबी आयु और खुशी के मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। आओ जानते हैं कि वर्ष 2023 में कौनसे 3 व्रत त्योहार आने वाले हैं जो संतान हेतु हैं।
 
1. वट सावित्री व्रत 2023 तारीख | Vat savitri vrat 2023 date: सुहागिन महिलाओं द्वारा हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या को और कुछ पूर्णिमा को वट सावित्री व्रत रखा जाता है। अंग्रेंजी कैलेंडर के अनुसार अमावस्या 19 मई 2023 शुक्रवार को और पूर्णिमा 3 जून 2023 शनिवार को है। उदयातिथि से 4 जून को पूर्णिमा है। वट वृक्ष का पूजन और सावित्री-सत्यवान की कथा का स्मरण करने के विधान के कारण ही यह व्रत वट सावित्री के नाम से प्रसिद्ध हुआ। इस व्रत में महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करती हैं, सती सावित्री की कथा सुनने व वाचन करने से सौभाग्यवती महिलाओं की अखंड सौभाग्य की कामना पूरी होती है। इस व्रत को सभी प्रकार की स्त्रियां (कुमारी, विवाहिता, विधवा, कुपुत्रा, सुपुत्रा आदि) इसे करती हैं। इस व्रत को स्त्रियां अखंड सौभाग्यवती रहने की मंगलकामना से करती हैं।
 
 
2. मंगला गौरी व्रत 2023 दिनांक । Mangala gauri vrat 2023 date: श्रावण माह के हर मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखते हैं। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार पहला व्रत 4 जुलाई, दूसरा 11 जुलाई, तीसरा 18 जुलाई और चौथा 25 जुलाई 2023 को रखा जाएगा। पुराणों के अनुसार इस व्रत को करने से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। अत: इस दिन माता मंगला गौरी का पूजन करके मंगला गौरी की कथा सुनना फलादायी होता है।
ज्योतिषीयों के अनुसार जिन युवतियों और महिलाओं की कुंडली में वैवाहिक जीवन में कमी महसूस होती है अथवा शादी के बाद पति से अलग होने या तलाक हो जाने जैसे अशुभ योग निर्मित हो रहे हो, तो उन महिलाओं के लिए मंगला गौरी व्रत विशेष रूप से फलदायी है। अत: ऐसी महिलाओं को सोलह सोमवार के साथ-साथ मंगला गौरी का व्रत अवश्य रखना चाहिए।
 
3. हरतालिका तीज का व्रत 2023 तारीख | Hartalika teej 2023 date: यह व्रत श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हस्त नक्षत्र के दिन होता है। अंग्रेंजी कैलेंडर के अनुसार 18 सितंबर 2023 सोमवार के दिन यह व्रत रखा जाएगा। इस दिन कुमारी और सौभाग्यवती स्त्रियां गौरी-शंकर की पूजा करती हैं। मान्यता अनुसार इस व्रत को कुमारी लड़कियां करती है तो उन्हें उत्तम वर की प्राप्ति होती है, जबकि सौभाग्यवती स्त्रियां करती हैं तो उनके पति की उम्र बढ़ती है।
 
4. करवा चौथ व्रत 2023 दिनांक | Karva chauth 2023 date : कार्तिक कृष्ण चतुर्थी को सुहागिनें अपने पति की रक्षा और लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। अंग्रेंजी कैलेंडर के अनुसार 1 नवंबर 2023 बुधवार को रखा जाएगा। करवा चौथ का व्रत पति और पत्नी के संबंध पर आधारित है। करवा चौथ के व्रत संबंध में कई लोककथाएं प्रचलित हैं। शंकरजी ने माता पार्वती को करवा चौथ का व्रत बतलाया। इस व्रत को करने से स्त्रियां अपने सुहाग की रक्षा हर आने वाले संकट से उसे बचा सकती हैं।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Lal Kitab Mesh Rashifal 2027: जून से पहले संभल जाएं मेष राशि वाले! शनि और राहु-केतु की चाल से बदलेंगे हालात, पढ़ें लाल किताब के अचूक उपाय

17 November Birthday: आपको 17 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 17 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

शनि के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे सूर्यदेव, इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; पढ़ें मेष से मीन तक का पूरा राशिफल

अगला लेख