शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2023
  4. Numerology 2023

Numerology 2023 : कैसा होगा नया साल, मूलांक 1 से लेकर 9 तक जानिए अपने हाल

Numerology 2023 के अनुसार क्या है आपके मूलांक के शुभ उपाय, जानिए जानी मानी Numerology Consultant शचि कचोले से

Numerology 2023
साथियों जल्द ही नया साल 2023 शुरु होने वाला है,आइए जानते हैं, अंक ज्योतिष के अनुसार नया साल कैसा रहेगा आपके लिए? 
 
अंक ज्योतिष में मूलांक का विशेष महत्व होता है। मूलांक जन्म की तारीख से पता किया जाता है। ये मूलांक 1 से लेकर 9 तक होते हैं,लेकिन जिनका जन्म 9 से अधिक संख्या वाली तारीख में हुआ है तो उनकी जन्मतिथि को आपस में जोड़कर मूलांक प्राप्त किया जाता है। जैसे किसी का जन्म 19 तारीख का है तो हम 1 और 9 को जोड़ देगे 1+9=10,तो 10 मतलब हमे 1 मूलांक प्राप्त हुआ। 
 
आइए जानते हैं 1 से लेकर 9 मूलांक तक के हाल... 

मूलांक 1- जिनका जन्म महीने की 1,10,19,28 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 1 होता है। साल 2023 आपके लिए अच्छा साबित होने वाला है। नया साल आपसे कुछ नए कार्य करवा सकता है। मूलांक 1 वाले दृढ निश्चयी और महत्वाकांक्षी होते हैं। जो ठान ले उसे पूरा कर के ही चैन लेते हैं। जिद्दी और स्वतंत्र रहना पसंद करते हैं।आने वाले नए साल 2023 के लिए मेरी आपको यही सलाह है की आप अपनी अहंकार की प्रवृत्ति से बचिए,अगर नहीं बचें तो आपके कार्यों में रूकावट आ सकती है। भगवान सूर्य देव की उपासना,आराधना करें आपको अवश्य ही लाभ प्राप्त होगा और कार्य में भी सफलता प्राप्त होगी।

मूलांक 2- जिनका जन्म महीने की 2,11,20,29 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 2 होता है। साल 2023 आपके मान-सम्मान में वृद्धि करेगा। आप स्वभाव से भावुक और कल्पनाशील होते हैं। इस साल आपका परिचय बहुत लोगों से होगा तो वेबदुनिया के माध्यम से मेरी आपके लिए यही सलाह है की आप अत्यधिक भावुकता से बचें और अपने काम पर ज्यादा ध्यान दें। आपको निश्चित सफलता मिलेगी,भगवान चंद्र देव की उपासना,आराधना करें,लाभ प्राप्त होगा आपको।

मूलांक 3- जिनका जन्म महीने की 3,12,21,30 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 3 होता है। साल 2023 में आपके कार्यों में उन्नति बनी रहेगी,और जो भी काम आप कर रहे हैं उसे पूरा कर पाएंगे। आप लोग बहुत रचनात्मक होते हैं।अच्छे लेखक,अभिनेता और गायक होते हैं।आप लोग जो भी कार्य क्षेत्र चुनते हैं उसमें शिखर 
पर पहुंचते हैं। आपकी सबसे बड़ी खासियत है की आप कभी भी नकारात्मक नहीं सोचते हैं। हमेशा आशावादी रहते हैं। आने वाले नए साल के लिए वेबदुनिया के माध्यम से मेरी आपको यही सलाह है की आप अब अपने आप पर ध्यान दें। अपने आपको निखारें। जिससे दूसरे आपकी तरफ आकर्षित हो। गुरु ग्रह की उपासना,आराधना करें,बहुत लाभ प्राप्त होगा आपको।

मूलांक 4- जिनका जन्म महीने की 4,13,22,31 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 4 होता है। इस मूलांक के लोग बहुत मेहनती और रिश्तों में ईमानदार होते हैं। आने वाला साल 2023 फाईनेंस,बैंक और प्रबंधन के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अत्यधिक सफलता हासिल करवा सकता है। आपकी दोस्ती बहुत लोगों के साथ होगी पर जब आपको उनकी जरूरत पड़ेगी तब वो काम नहीं आएंगे। साल 2023 के लिए वेबदुनिया के माध्यम से मेरी आपको यही सलाह है की आप अति आत्म-विश्वास से बचें और अपना काम लगन से करें सफलता निश्चित प्राप्त होगी। अंक 4 राहु ग्रह से प्रभावित है तो आप माता सरस्वती की उपासना,आराधना करें लाभ अवश्य प्राप्त होगा आपको।

मूलांक 5- जिनका जन्म महीने की 5,14,23 को हुआ है उनका मूलांक 5 होगा।ये लोग बहुत ही शीघ्रता से अपने मित्र बना लेते हैं। निर्णय लेने मे निपुण होते हैं।  ये अपनी जीवन शैली मे निरन्तर बदलाव पसंद करते हैं। आने वाले नए साल 2023 में आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय,मार्केटिंग और सेल्स में अच्छी सफलता मिलने के भी योग हैं। थोड़ा-बहुत मानसिक तनाव रहेगा।यात्राओ के भी योग हैं। नए साल के लिए वेबदुनिया के माध्यम से मेरी आपको यही सलाह है की आप इस साल अपनी सेहत पर ध्यान दें। अपना स्वास्थ्य अच्छा रखें। अंक 5 बुध ग्रह से प्रभावित है तो आप भगवान गणेश की उपासना,आराधना करें। लाभ अवश्य प्राप्त होगा आपको।

मूलांक 6- जिनका जन्म महीने की 6,15,24 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 6 होता है। मूलांक 6 वाले बहुत आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं। इस मूलांक वाले लोग अच्छे कलाकार,सौंदर्य प्रेमी होते हैं। जिम्मेदार नागरिक होते हैं। आने वाला नया साल 2023 आपको एक नई पहचान देगा। रूतबा देगा। आपकी साख बढ़ेगी। जीवन में नए लोग शामिल होंगे। शिक्षा व समाज से जुड़ी गतिविधियां बुलन्दी पर ले जाएगी। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। नए साल के लिए वेबदुनिया के माध्यम से मेरी आपको यही सलाह है की आप जो भी कार्य करें बहुत सोच समझकर करें अन्यथा नुकसान संभव है।  अंक 6 शुक्र ग्रह से प्रभावित है तो आप माता लक्ष्मी की उपासना,आराधना करें। लाभ अवश्य प्राप्त होगा आपको।

मूलांक 7- जिनका जन्म महीने की 7,16,25 को हुआ है उनका मूलांक 7 होता है। इनकी प्रकृति चंचल होने से इन्हें यात्राओं और परिवर्तन से प्रेम होता है।ये अच्छे चित्रकार और दार्शनिक होते हैं। नया साल 2023 को अंक 7 ही लीड करेगा। आपको नए साल में आध्यात्मिक गतिविधियों में आनंद आएगा। बहुत समय से जो चीज हासिल करने के प्रयास में थे वो इस साल आपको मिल जाएगी। आप एकांत में रहना पसंद करेंगे। नए साल के लिए मेरी आपको वेबदुनिया के माध्यम से यही सलाह है की आप किसी से जो कुछ भी कहना चाह रहे हैं तो आप मुखर हो कर अपनी दिल की बात कहें और किसी से भी डरें नहीं। अंक 7 केतु ग्रह से प्रभावित है तो आप भगवान गणेश की उपासना,आराधना करें,लाभ अवश्य प्राप्त होगा आपको।

मूलांक 8- जिनका जन्म महीने की 8,17,26 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 8 होता है। ये लोग बहुत जिद्दी और हठी होते हैं। इसलिए प्रायः गलत ही समझे जाते हैं। ये अपनी भावनाओं को छुपाए रखते हैं।आप हमेशा किसी ना किसी काम में सफलता की तलाश करते रहते हैं। साल 2023 में आप अपने ही अनुभव से बहुत कुछ सीख हासिल करेंगे। दोस्तो के साथ भरपूर समय बिताएंगे और खुश रहेंगे। मूलांक 8 वालो का व्यवसाय नए साल में बहुत अच्छा चलेगा। नए साल पर मेरी आपको वेबदुनिया के माध्यम से यही सलाह है की आप अपनी जिद्द और हठीपन छोड़ें और विनम्र और शांतिपूर्वक अपने कार्यों को करते रहें। अंक 8 शनि देव से प्रभावित है तो आप भगवान शनिदेव की उपासना,आराधना करें।लाभ अवश्य प्राप्त होगा आपको।

मूलांक 9- जिनका जन्म महीने की 9,18,27 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 9 होता है। इस मूलांक के लोग प्रेम को बहुत महत्व देते हैं। ये लोग जीवन में जो पाना चाहते हैं उसके लिए पूर्ण संघर्ष करते हैं और सफल होते हैं। अत्यधिक गुस्सेवाले और बड़बोलेपन का शिकार होते हैं। नए साल 2023 में आप लोगों की भरपूर मदद करेंगे। जीवन में आर्थिक और पारिवारिक समस्या से ग्रस्त रहेंगे। विज्ञान,राजनीतिक और कानून संबंधी क्षेत्रों में अच्छी सफलता निश्चित प्राप्त होगी। नए साल 2023 पर वेबदुनिया के माध्यम से मेरी आपको यही सलाह है की आप अपने धन का सही उपयोग करें।सही धन का प्रबंधन करेंगे तो आप सफल रहेंगे। अंक 9 मंगल ग्रह से प्रभावित है तो आप भगवान हनुमान जी की उपासना,आराधना करें। लाभ अवश्य प्राप्त होगा आपको।


 श्रीमती शचि कचोले, मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर की जानीमानी Numerology Consultant हैं। Astrologer, Vastu  Consultant श्रीमती शचि का Astro Aura के नाम से ज्योतिष संस्थान है। रेडियो जॉकी के रूप में भी सेवाएं दे चुकी हैं।  संपर्क : [email protected]
ये भी पढ़ें
Astrology 2023 : शश महापुरुष राजयोग क्या होता है? क्या होता है इसका असर?