Daily Horoscope
✕

कर्ज शर्तिया उतरेगा ऐसे : 10 सरल उपाय नए साल 2023 में मंगलवार को आजमाकर देखें

Updated: मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 (10:38 IST)
Astrology 2023: नया वर्ष 2023 प्रारंभ होने वाला है। कभी कोई व्यक्ति कर्ज के जाल में उलझकर जीवन को खराब कर लेता है। कर्ज होने से मानसिक तनाव भी बहुत रहता है। यदि आप नए वर्ष 2023 में कर्ज से मुक्त होना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन आजमाएं ज्योतिष के 10 सरल उपाय। शर्तिया आपका कर्ज धीरे धीरे समा हो जाएगा।
 
1. मंगलवार का उपवास प्रारंभ कर दें। विधिवत रूप से मंगलदेव और हनुमान जी की पूजा करें। 108 बार ॐ हनुमते नम: का जप करें।
 
2. प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और किसी भी मंगलवार को सुंदरकाण्‍ड का पाठ करें।
 
3. जब भी भौम प्रदोष आए तो उस दिन कठिन उपवास करके शिवजी और हनुमानजी की पूजा करें। भौम प्रदोष यानी मंगलवार को आने वाला प्रदोष व्रत।
 
4. मंगलवार के दिन मंगलदेव या हनुमानजी के मंदिर में जाकर गुड़ और चने का प्रसाद बांटें।
 
5. मंगलवार के दिन बंदर और गाय को भुने चने और गुड़ खिलाएं। आप चाहें तो गाय को गुड़ में लिपटी रोटी भी खिला सकते हैं। 
6. मंगलवार के दिन बरगद के 11 पत्तों पर पर 11 आटे के दीपक बनाकर रखें, उसमें चमेली का तेल डालें और उसे हनुमान मंदिर ले जाकर उन्हें प्रज्वलित करें। या 11 पीपल के पत्तों को धोकर साफ करें और उस पर चंदन से राम लिखकर हनुमानजी को अर्पित कर दें।
 
7. हनुमानजी को चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर लगाएं और उनकी मूर्ति के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं। 
 
8. जब भी कर्ज उतारने जाएं या कर्ज की किस्त चुकाने जाएं तो मंगलवार के दिन ही जाएं। कर्ज की पहली किस्त मंगलवार के दिन ही भरें। जब भी कर्ज लेने हो तो बुधवार के दिन लें।
 
9. मंगलवार के दिन लाल मसूर की दाल का दान करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है।
 
10. मंगलवार के दिन ऋण मोचन अंगारक स्तोत्र का पाठ करने से कर्ज से छुटकारा मिलता है।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवपंचम और षडाष्टक योग से पलटेगी 5 राशियों की किस्मत, मिल सकते हैं बड़े लाभ

बुध का विशाखा नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानें राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 12 अक्‍टूबर, 2026

12 October Birthday: आपको 12 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

11 October Birthday: आपको 11 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!