dipawali
✕

कन्या राशिफल 2023 : नया साल क्या लाया है आपके लिए?

- मनचाही सफलता लेकर आ रहा है वर्ष 2023, शत्रु भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 31 दिसंबर 2022 (17:33 IST)
कन्या राशिफल 2023
Kanya rashi HOROSCOPE 2023
virgo annual horoscope 2023
कन्या राशि 2023 - Kanya Rashifal 2023
 
कन्या राशि का स्वामी बुध है। यह बड़ी चतुर राशि मानी जाती है। इस साल आपको शिक्षा के क्षेत्र में असाधारण परिणाम मिलेंगे। यदि आप उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हैं तो अगस्त से अक्टूबर का महीना आपके लिए सबसे अच्छा महीना हो सकता है। यदि आप पढ़ाई के लिए विदेश जाने का सपना देखते हैं तो आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। 
 
साल की शुरुआत कमजोर ग्रह वालों के लिए थोड़ी-थोड़ी तनावपूर्ण हो सकती है। अचानक से कोई चिंताजनक खबर आ सकती है। जनवरी से अप्रैल के बीच ससुराल पक्ष से अनबन हो सकती है। सितंबर से दिसंबर के बीच का समय आपके लिए अच्छा हो सकता है। जीवनसाथी की मदद से आप बड़ा मुनाफ़ा कमा सकते हैं। साल 2023 कन्या राशि के लोगों को पैसों के मामले में परेशानी देने वाला है। खासकर इस साल आपको अत्यधिक खर्च से बचना होगा। मार्च माह में गुरु आपकी राशि में सप्तम भाव में विराजमान है। अटका हुआ पैसा वापस मिलने की अधिक संभावना है। 
 
व्यापार के मामले में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपको आगे बढ़ने का एक नया अवसर मिलेगा। आपकी बातचीत का अंदाज आपको विजेता बनाएगा। आप विभिन्न माध्यमों से आय अर्जित करेंगे। व्यापार का विस्तार करने में सफल होंगे और इसके लिए यात्रा भी करेंगे। मंगल के गोचर के दौरान नौकरी चाहने वालों और व्यवसायी दोनों को सफलता के अपार अवसर प्राप्त होंगे। लवलाइफ में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। जनवरी में साथी के साथ शांति से बात करने से विवाद समाप्त हो जाएगा। साल के मध्य में परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। 
 
भाई-बहन के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। परिवार में खुशियों का माहौल बन सकता है। जनवरी, अप्रैल, जून और सितंबर के महीनों के दौरान छोटी-मोटी बीमारियों से सावधान रहने की जरूरत है। मानसिक तनाव बढ़ने की संभावना है। राहु ग्रह के प्रभाव से 40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को मधुमेह जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बुध का गोचर आपकी राशि के अनुकूल भावों में होगा। आने वाला वर्ष 2023 कन्या राशि के लिए अपने अंतिम महीनों में कई खुशखबरियां लेकर आ रहा है। गुरु ग्रह दाम्पत्य जीवन में मनचाही सफलता देने वाला योग बन रहे हैं। 
 
जीवनसाथी के सहयोग के चलते आप ऐसे कार्यों को भी आसानी से कर लेंगे जिन्हें आप अकेले करने में असमर्थ थे। इस वर्ष राहु ग्रह भी शुभ फल देने वाला बना हुआ है। 30 अक्टूबर 2023 को राहु का गोचर कन्या के सप्तम भाव में होगा, इसी के साथ केतु भी कन्या में ही आ जाएगा। इस तरह दोनों ही ग्रह आपको शुभ फल देने लगेंगे। बड़े से बड़ा शत्रु भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। इस वर्ष आपको आगे बढ़ने के कई अवसर मिलेंगे जिन्हें आपको तुरंत ही कैच करना होगा। सरकारी नौकरी करने वाले कर्मचारियों के ट्रांसफर के भी योग बन रहे हैं। 
 
अक्टूबर के बाद से समय पूरी तरह आपके अनुकूल हो जाएगा और आप लगातार आगे बढ़ते रहेंगे। संपत्ति के हिसाब से यह वर्ष पूरी तरह आपके अनुकूल रहेगा। शनि का गोचर विद्यार्थियों के लिए सफलता के द्वार खोल देगा। ऊंची शिक्षा की चाह रखने वाले स्टूडेंट्स को विदेश जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी कामयाबी मिलने के योग बन रहे हैं। जून 2023 तक का समय थोड़ी सावधानी वाला बन रहा है। इस समयावधि में किसी भी तरह की लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है। 
 
आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी स्थिति में किसी से भी संवाद खत्म न करें, बल्कि हमेशा बात करते रहें। इससे आपके संबंध बने रहेंगे। और इस साल रिश्ते ही आपके काम आने वाले हैं। घर में कोई बड़ा आयोजन हो सकता है। इस साल आपके भाग्य में वो खुशियां आ सकती हैं जिनकी आपने उम्मीद छोड़ दी थी। कन्या राशि के लिए आने वाला वर्ष 2023 काफी शुभ रहेगा फिर भी कुछ समय के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस स्थिति से निपटने के लिए आत्मविश्वास में वृद्धि के उपाय करें। मेडिटेशन का सहारा लें।   
कन्या राशिफल 2023

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Annual Numerology 2027 : मूलांक 4 वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जीवन में आएंगे कौनसे बदलाव? जानिए अंक भविष्यफल

Annual Numerology 2027 : मूलांक 3 वालों को नए अवसर मिलेंगे या बढ़ेंगी चुनौतियां? जानें वार्षिक अंक भविष्यफल

Weekly Horoscope: 2 से 8 नवंबर 2026 का राशिफल, क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह? जानें अपना भविष्यफल

Numerology Horoscope: 2 से 8 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, क्या कहता है आपका मूलांक? किसके खुलेंगे तरक्की के द्वार?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 01 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख